फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Sunlight poured down as clouds cleared mercury jumped 7.2 degrees in 24 hours

कानपुर मौसम: ‘बादल छंटते ही आसमान से बरसी धूप’, 24 घंटे में 7.2 डिग्री उछला पारा, दोपहर बाद बूंदाबांदी के आसार

Tue, 29 Sep 2026 10:10 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 29 Sep 2026 10:10 AM IST
सार
Register For Event

Weather News: कानपुर में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम के मिजाज में तीखा बदलाव आया है। बादल छंटते ही खिली तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान में एक ही दिन में 7.2 डिग्री सेल्सियस की भारी उछाल दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, धूप और उमस का असर बना रहेगा। हालांकि दोपहर बाद स्थानीय बादलों के कारण कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

विज्ञापन
Kanpur Weather Sunlight poured down as clouds cleared mercury jumped 7.2 degrees in 24 hours
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में मानसून की विदाई का समय करीब आते ही मौसम के तेवर पूरी तरह बदल गए हैं। बीते दो दिनों की बारिश के बाद सोमवार को जैसे ही आसमान से बादल छंटे, तीखी धूप ने लोगों को पसीने से तर-बतर कर दिया। कानपुर में 28 सितंबर को धूप निकलते ही अधिकतम तापमान में 7.2 डिग्री सेल्सियस की जबरदस्त उछाल दर्ज की गई।

विज्ञापन

रविवार को जहां अधिकतम तापमान महज 25.4 डिग्री पर सिमटा था, वहीं सोमवार को यह छलांग लगाकर 32.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य औसत से 1.6 डिग्री अधिक है। मंगलवार सुबह से ही शहर में तेज धूप खिली रही, जिससे दिनभर उमस और गर्मी का प्रभाव बना रहा।

विज्ञापन

Kanpur Weather Sunlight poured down as clouds cleared mercury jumped 7.2 degrees in 24 hours
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

मानसून की विदाई का दौर शुरू
सीएसए के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार, सुबह और दोपहर के समय नमी में कमी आने से धूप का असर तेज हुआ है। उन्होंने बताया कि अब मानसून की विदाई का दौर शुरू हो रहा है, जिससे पूरे दिन भारी बारिश जैसी स्थिति नहीं रहेगी।

विज्ञापन

Kanpur Weather Sunlight poured down as clouds cleared mercury jumped 7.2 degrees in 24 hours
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है
हालांकि, दोपहर बाद स्थानीय स्तर पर बादल विकसित होने से कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, कानपुर में इस मानसूनी सीजन में रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई है। एक जून से अब तक शहर में कुल 1094.3 मिमी बारिश हुई है।

विज्ञापन

Kanpur Weather Sunlight poured down as clouds cleared mercury jumped 7.2 degrees in 24 hours
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

सीजन में 77 प्रतिशत अधिक हुई बारिश
सामान्य औसत (618.7 मिमी) से करीब 77 प्रतिशत अधिक है। विशेषज्ञों का कहना है कि शहर में एक लंबे अरसे के बाद इतनी अधिक बारिश देखने को मिली है। फिलहाल अब भारी बारिश की संभावना न के बराबर है और आने वाले दिनों में मुख्य रूप से आसमान साफ रहने व धूप खिले रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed