{"_id":"6a70a1da9a9061d1fb0d3397","slug":"mayank-was-sleeping-in-his-room-when-he-suffered-chest-pain-the-intermediate-student-lost-his-life-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूट गई सांसों की डोर: कमरे में सो रहा था मयंक, सीने में दर्द उठा, चली गई इंटर के छात्र की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूट गई सांसों की डोर: कमरे में सो रहा था मयंक, सीने में दर्द उठा, चली गई इंटर के छात्र की जान
Mon, 03 Aug 2026 07:44 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 03 Aug 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम भड़ारी निवासी शैलेंद्र की पत्नी की मौत के बाद उनका पुत्र मयंक पटेल (17) और पुत्री शिवानी बचपन से ही अपने नाना ग्राम बरदौली निवासी कैलाश पटेल के घर रह रहे थे। मयंक इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहा था। रविवार शाम अचानक सीने में तेज दर्द उठने से उसकी मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार रविवार शाम मयंक कमरे में सो रहा था। इसी दौरान उसे सीने में तेज दर्द महसूस हुआ, जिसकी जानकारी उसने तुरंत अपने नाना को दी। नाना उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।