फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Orai Police Solves 75 Year Old Farmer Murder Case After 58 Days

Jalaun: शादी में पिटाई का बदला लेने के लिए नलकूप पर सो रहे 75 वर्षीय किसान की हत्या, 58 दिन बाद खुलासा

Thu, 20 Aug 2026 01:55 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,उरई Published by: प्रसून शुक्ला Updated Thu, 20 Aug 2026 01:55 PM IST
सार
Register For Event

Orai News: गोहन थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुरा गांव में 22 जून को नलकूप पर सोते समय हुई 75 वर्षीय किसान गिरजा शंकर तिवारी की हत्या का पुलिस ने 58 दिन बाद खुलासा कर दिया। पुलिस ने इटावा जिले के बिठौली थाना क्षेत्र के बिठौली गांव निवासी राजू दुबे उर्फ राजकुमार दुबे (50) को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Orai Police Solves 75 Year Old Farmer Murder Case After 58 Days
हत्या का पुलिस ने 58 दिन बाद खुलासा - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम पृथ्वीपुरा में 22 जून को नलकूप पर सोते समय हुई 75 वर्षीय किसान गिरजा शंकर तिवारी की अंधी हत्या की गुत्थी को पुलिस ने 58 दिन बाद सुलझा लिया है। इलेक्ट्रॉनिक और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पड़ोसी जिले इटावा के बिठौली निवासी आरोपी राजू दुबे उर्फ राजकुमार दुबे (50) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल खून से सना आलाकत्ल डंडा भी बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन

चारपाई पर मिला था रक्तरंजित शव

मामला 22 जून का है, जब पृथ्वीपुरा गांव निवासी गिरजा शंकर तिवारी अपने खेत स्थित नलकूप पर रखवाली के लिए सो रहे थे। सुबह जब उनका पुत्र राकेश तिवारी खेत पर पहुंचा, तो चारपाई पर पिता का खून से लथपथ शव पड़ा मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिर और चेहरे पर भारी डंडे से ताबड़तोड़ वार किए गए थे। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो टीमों का गठन किया था, लेकिन परिजनों द्वारा किसी से रंजिश न बताए जाने के कारण लंबे समय तक पुलिस के हाथ खाली रहे।

विज्ञापन

शादी में हुई पिटाई से आहत था आरोपी

पुलिस की कड़ाई से पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी राजू दुबे ने बताया कि उसकी भांजी की शादी 19 फरवरी को हुई थी। शादी में तेल की रस्म के दौरान उसने अत्यधिक शराब पी ली थी और हंगामा करने लगा था। इस बात पर उसकी बहनोई के पिता गिरजा शंकर तिवारी ने उसे थप्पड़ों से पीट दिया था और गाली-गलौज कर भगा दिया था। इसी बेइज्जती और पिटाई का बदला लेने के लिए उसने किसान की हत्या की साजिश रची।

21 जून की रात वारदात को दिया अंजाम

आरोपी ने कबूला कि 21 जून की रात वह मौका पाकर पृथ्वीपुरा गांव पहुंचा और नलकूप पर बेखबर सो रहे गिरजा शंकर के सिर पर लकड़ी के भारी डंडे से कई वार किए। जब उसे यकीन हो गया कि वृद्ध की सांसें थम चुकी हैं, तो वह मौके से फरार हो गया।





तकनीकी साक्ष्यों से पकड़ा गया आरोपी

58 दिनों तक चले गहन जांच-पड़ताल और सर्विलांस व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के संकलन के बाद पुलिस आखिरकार आरोपी तक पहुंच गई। क्षेत्राधिकारी और थाना पुलिस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। 58 दिन बाद इस चर्चित हत्याकांड का खुलासा होने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed