{"_id":"6a490e884b1f9c67180d3261","slug":"police-team-attacked-while-attempting-to-apprehend-accused-constable-held-hostage-and-beaten-2026-07-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस टीम पर हमला: सिपाही को 20 मिनट तक घर में बंधक बनाकर पीटा, साथी पुलिसकर्मी ने छत से कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस टीम पर हमला: सिपाही को 20 मिनट तक घर में बंधक बनाकर पीटा, साथी पुलिसकर्मी ने छत से कूदकर बचाई जान
Sun, 05 Jul 2026 12:08 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:08 AM IST
Jalaun news: आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमले का मामला सामने आया है। साथी सिपाही ने छत से कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
थाने में साथी सिपाहियों के साथ बैठा कोबरा का जवान व पीठ में चोट दिखाता सिपाही
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिरसा कलार थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। एनसीआर के एक मामले में वांछित को पकड़ने गई पुलिस टीम पर आरोपी ने हमला कर दिया। आरोप है कि कोबरा सिपाही को घर के अंदर बंधक बनाकर लाठी-डंडे से पीटा गया। बाद में अतिरिक्त पुलिस टीम ने सिपाही को मुक्त कराया और तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
सिरसा कलार निवासी अजमेरन खान पत्नी मजीद ने शनिवार की रात थाना पुलिस को शिकायती पत्र दिया था। बताया था कि उसकी तीन पुत्रियां हैं कोई पुत्र न होने के नाते उसके पति और सास-ससुर आए दिन तलाक करवाने की धमकी देते हैं। पति भी आए दिन दारू पीकर मारपीट करता है। शुक्रवार की रात पति ने पत्नी की लात घुसे से पिटाई कर दी। शिकायत पर थाना प्रभारी ने तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की थी। शनिवार की सुबह से पुलिस मारपीट के आरोपियों की तलाश कर रही थी।

दोपहर 2 बजे के लगभग पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी पड़ोसी दाऊद खान के घर घुस गए हैं। थाने के कोबरा सिपाही सौरभ पटेल अपने साथी के साथ दाऊद खान के घर में घुस गए। बताया गया सिपाही की घुसने के बाद अंदर महिलाओं ने कहा कि यहां कोई नहीं है। इस पर पुलिस कर्मीं अंदर जाने लगे, तभी महिलाओं ने उन्हें रोका तो वह नहीं माने, इस पर लोगों ने दोनों को अंदर बंद कर लिया।
विज्ञापन
आरोप है कि मजीद के भाई रफीक, सफीक सहित चार लोगों ने दोनों को अंदर बंद कर दिया। किसी तरह एक सिपाही छत से कूदकर भाग आया लेकिन सिपाही सौरभ की आरोपियों ने कमरे के बंद कर जमकर पिटाई की। सिपाही ने किसी तरह पुलिस को सूचना दी। जब तक थाना पुलिस पहुंची तब तक आरोपी सिपाही को घायल कर चुके थे। पुलिस ने उसे छुड़ाया और थाने लाई। पुलिस ने तीन आरोपियों को भी हिरासत में लिया है। वहीं घटना से पुलिस की जमकर किरकिरी हो रही है। लोगों का कहना है कि अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद हो चुके हैं, कि अब वह पुलिस पर ही हमला करने लगे हैं।
कमरे में बंद सिपाही रहम की गुहार लगाता रहा, पुलिस पहुंचने पर छूटा
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने दोनों सिपाहियों को कमरे में बंद कर दिया था। इस दौरान एक सिपाही किसी तरह छत से कूदकर निकल गया और थाने पहुंचकर घटना की सूचना दी। वहीं, दूसरा सिपाही कमरे में फंसा रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह लगातार छोड़ देने और रहम की गुहार लगाता रहा, लेकिन आरोपियों ने उसकी एक नहीं सुनी और उसकी पिटाई जारी रखी। सूचना मिलने पर जब पुलिस बल मौके पर पहुंचा, तब जाकर आरोपियों के चंगुल से सिपाही को मुक्त कराया जा सका। घायल सिपाही को बाद में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

सिपाही से मारपीट का मामला संज्ञान में आया है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है इसके बाद आगे की कार्रवाई कराई जाएगी। - विनय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक