फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two Booked for Blackmail, ₹10 Lakh Extortion Bid in Hotel

Orai: होटल में बना गंदा वीडियो ! 10 लाख मांगने वाली महिला और उसका साथी गिरफ्तार; ऐसे रचा था जाल

Tue, 21 Jul 2026 01:23 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,उरई Published by: प्रसून शुक्ला Updated Tue, 21 Jul 2026 01:23 PM IST
सार
Register For Event

Kanpur News: शहर के एक होटल में बुलाकर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने एक महिला समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
Two Booked for Blackmail, ₹10 Lakh Extortion Bid in Hotel
युवक को ब्लैकमेल कर ठगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उरई शहर के एक होटल में बुलाकर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने एक महिला समेत दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित की तहरीर पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308(6) के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

कमरा बंद कर बनाया अश्लील वीडियो

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फतेहपुर जिले के नलसुरपुर निवासी राजेश कुमार सिंह ने पुलिस को दी लिखित तहरीर में बताया कि वह बीती 18 जुलाई को अपने किसी निजी काम से उरई शहर आए हुए थे। 19 जुलाई 2026 की रात उनके मोबाइल पर एक महिला का फोन आया, जिसने उन्हें बात करने के बहाने उरई स्थित जायसवाल होटल में बुलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित राजेश जब होटल पहुंचे, तो महिला उन्हें एक कमरे में ले गई। आरोप है कि जैसे ही वह कमरे में पहुंचे, वहां पहले से घात लगाकर बैठा गणेश सिंह पांडेय नाम का शख्स अंदर दाखिल हुआ और उसने कमरे का कुंडी-दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने पीड़ित का जबरन वीडियो और फोटो बनाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

यूपीआई से 10 हजार वसूले, 9.90 लाख देने का दबाव

वीडियो बनाने के बाद आरोपियों ने पीड़ित पर महिला के साथ गलत काम करने का झूठा आरोप लगाया। आरोपियों ने धमकी दी कि अगर उन्होंने 10 लाख रुपये नहीं दिए, तो वे इस वीडियो और तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे और पुलिस को सौंपकर उन्हें दुष्कर्म के केस में जेल भिजवा देंगे।

इस अप्रत्याशित घटना और जेल जाने के डर से घबराए पीड़ित राजेश ने तुरंत अपने मोबाइल से यूपीआई के माध्यम से आरोपियों के खाते में 10 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बावजूद शातिर आरोपियों का पेट नहीं भरा और उन्होंने बाकी बचे 9.90 लाख रुपये कालपी स्टैंड पर लाकर देने की सख्त हिदायत दी।

महोबा की महिला और साथी पर एफआईआर दर्ज

आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद पीड़ित ने पूरी आपबीती पुलिस अधिकारियों को बताई। उरई कोतवाली पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पीड़ित राजेश कुमार सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने नामजद आरोपियों महोबा जिले की रहने वाली कौशल्या और उसके साथी गणेश सिंह पांडेय के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

उरई कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर नामजद एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस की टीम जायसवाल होटल के सीसीटीवी  फुटेज, एंट्री रजिस्टर और आरोपियों के बैंक खातों के डिजिटल लेनदेन की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ब्लैकमेलिंग और रंगदारी के इस पूरे सिंडिकेट का पर्दाफाश कर आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed