फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two Teenagers Drown in Flooded Stream, Bodies of Both Recovered

Chitrakoot: उफनाते बडार नाले में बहे दो किशोर, सर्च ऑपरेशन के दौरान दोनों के शव बरामद; परिजनों में कोहराम

Thu, 20 Aug 2026 06:29 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चित्रकूट Published by: प्रसून शुक्ला Updated Thu, 20 Aug 2026 06:29 PM IST
सार
Register For Event

Chitrakoot News: बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के गदाखान गांव में बाढ़ के पानी से उफन रहे बडार नाले में डूबे दोनों किशोरों के शव बरामद कर लिए गए हैं। हादसे में गदाखान निवासी 15 वर्षीय शिवम और 13 वर्षीय आयुष की मौत हो गई।

विज्ञापन
Two Teenagers Drown in Flooded Stream, Bodies of Both Recovered
डूबने से दो की मौत - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के गदाखान गांव में बाढ़ के पानी से उफन रहे बडार नाले में डूबने से लापता हुए दोनों किशोरों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इस हृदयविदारक घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

नाले के तेज बहाव की चपेट में आए थे किशोर

ग्रामीणों के अनुसार, गदाखान निवासी 15 वर्षीय शिवम और 13 वर्षीय आयुष अचानक नाले के पास चले गए थे। बाढ़ के कारण बडार नाले में पानी का बहाव बेहद तेज था। आशंका जताई जा रही है कि पैर फिसलने या पानी के तेज बहाव की चपेट में आने से दोनों किशोर नाले के गहरे पानी में डूब गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन गांवों के ग्रामीणों और रेस्क्यू टीम ने चलाया तलाशी अभियान

घटना की सूचना मिलते ही गदाखान समेत आसपास के तीन गांवों के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और अपनी तरफ से किशोरों की तलाश शुरू कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए।

विज्ञापन

प्रशासनिक टीम, गोताखोरों और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयासों के बाद सबसे पहले 15 वर्षीय शिवम का शव बरामद कर लिया गया था, जिसके बाद से लगातार दूसरे किशोर आयुष की तलाश जारी थी। कुछ ही देर की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने दूसरे किशोर आयुष का शव भी बरामद कर लिया।

प्रशासन की अपील: पानी के पास न जाएं बच्चे

इस दर्दनाक हादसे के बाद प्रशासन ने एक बार फिर चेतावनी जारी की है। लगातार हो रही बारिश और बाढ़ जैसे हालातों के चलते नदी-नाले उफनाए हुए हैं। प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को जलभराव और उफनते नदी-नालों के पास बिल्कुल न जाने दें तथा पूरी सावधानी बरतें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed