फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   boy Left home pretext of getting TC found with girlfriend after eight days

कासगंज से दिल्ली तक तलाश: टीसी लेने के बहाने घर से निकला, आठ दिन बाद प्रेमिका संग मिला; घरवालों ने कराई शादी

Mon, 12 Oct 2026 11:00 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: विकास कुमार Updated Mon, 12 Oct 2026 11:00 PM IST
सार
Register For Event

यूपी के कासगंज स्थित अमांपुर से युवक 5 अक्तूबर को सूरजपाल डागा कॉलेज से इंटरमीडिएट की ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) लेने की बात कहकर निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। 

विज्ञापन
boy Left home pretext of getting TC found with girlfriend after eight days
घरवालों ने कराई दोनों की शादी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कॉलेज जाने के बहाने आठ दिन पहले घर से लापता हुआ युवक दिल्ली के सराय काले खां से प्रेमिका के साथ सकुशल ढूंढ निकाला है। पुलिस द्वारा परिजन को सौंपे जाने के बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से प्राचीन देवी मंदिर में प्रेमी युगल का वैदिक रीति-रिवाज से विवाह करा दिया।

विज्ञापन

 

Trending Videos

टीसी लाने की बात कहकर निकला था युवक
यूपी के कासगंज स्थित अमांपुर से युवक 5 अक्तूबर को सूरजपाल डागा कॉलेज से इंटरमीडिएट की ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) लेने की बात कहकर निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। फोन बंद मिलने पर पिता की शिकायत पर थाना प्रभारी विकास सक्सेना ने प्राथमिकी दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली की रहने वाली है युवती
जांच में जुटी पुलिस ने सर्विलांस की मदद से लोकेशन ट्रेस की जो दिल्ली में मिली। उसके साथ ननिहाल में रहने वाली युवती भी मिली। युवती मूल रूप से बरेली की रहने वाली है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने युवक को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन

दोनों परिवार ने स्वीकार किया रिश्ता
इसके बाद दोनों परिवारों ने विवाद खत्म किया और रिश्ते को स्वीकार कर लिया। सोमवार को अमांपुर स्थित प्राचीन देवी मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दोनों परिणय सूत्र में बंध गए। इस मांगलिक आयोजन के साक्षी क्षेत्र के 50 से अधिक गणमान्य लोग बने, जिन्होंने नव दंपति को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।

पुलिस का बयान
लापता युवक और युवती को दिल्ली से सकुशल खोज लिया है। दोनों को लाकर परिजन के सुपुर्द कर दिया। मंदिर में विवाह कराने की जानकारी नहीं है। -दुर्गेश कुमार मिश्र, सीओ सहावर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed