फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Three killed in collision between pickup vehicle and truck in Kasganj

कासगंज में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और ट्रक की टक्कर में तीन की मौत, 23 घायल; सोरोंजी जा रहे थे श्रद्धालु

Mon, 31 Aug 2026 07:13 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज
अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज Published by: Vijay Singh Pundir Updated Mon, 31 Aug 2026 07:13 AM IST
सार
Register For Event

हादसे में पिकअप सवार तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला तुरंत मौके पर पहुंचा। सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया।

विज्ञापन
Three killed in collision between pickup vehicle and truck in Kasganj
कासगंज में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज के  सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहनपुरा में गांव कांतौर स्थित शिवा इंटर कॉलेज के सामने सोमवार तड़के सुबह करीब 04:30 बजे मैक्स पिकअप और  ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 23 अन्य यात्री घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल 9 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर अलीगढ़ रेफर किया गया है।

विज्ञापन


पिकअप में सवार सभी लोग राजस्थान के करौली और भरतपुर जिले से अस्थि विसजन करने सोरोंजी तीर्थ स्थल आ रहे थे। शिव इंटर कॉलेज के सामने शाहजहाँपुर से पशु आहार लेकर जयपुर जा रहे ट्रक से पिकअप की सीधी भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और राहत-बचाव कार्य शुरू कर सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल कासगंज पहुंचाया। भीषण हादसे की जानकारी मिलने पर डीएम प्रणय सिंह, एसपी ओपी सिंह, एएसपी सुशील कुमार समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने बचाव कार्य का जायजा लेते हुए हादसे के कारणों की समीक्षा की। अधिकारियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और सीएमएस डॉक्टर संजीव सक्सेना को बेहतर उपचार के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन





मृतकों की सूची:
उमेश पुत्र बबलू (उम्र करीब 26 वर्ष), निवासी- ग्राम रेवई, जनपद करौली, राजस्थान।

प्रेम पत्नी तेजराम (उम्र करीब 50 वर्ष), निवासी- नथौली का पुरा, थाना सूरौठ, जनपद करौली, राजस्थान।

नेहरू पुत्र रामखिलाड़ी (उम्र करीब 25 वर्ष), निवासी- नथौली का पुरा, थाना सूरौठ, जनपद करौली, राजस्थान।


घायलों की सूची:
हायर सेंटर (अलीगढ़) रेफर किए गए गंभीर घायल (9):
भूपेंद्र पुत्र राधेश्याम (उम्र करीब 27 वर्ष, चालक), निवासी- नथौली का पुरा, थाना हिण्डौन, जनपद करौली, राजस्थान।
हेमंत पुत्र राजेश (उम्र करीब 16 वर्ष), निवासी- ग्राम रेवई, थाना हिण्डौन सिटी, जनपद करौली, राजस्थान।
रामजीत/रंजित पुत्र तेजराम (उम्र करीब 33 वर्ष), निवासी- नथौली का पुरा, थाना हिण्डौन, जनपद करौली, राजस्थान।
अंजलि पत्नी मनीष (उम्र करीब 26 वर्ष), निवासी- रेवई, थाना महुआ इब्राहिमपुर, जनपद करौली, राजस्थान।
वंदना पत्नी चंद्रबान (उम्र करीब 22 वर्ष), निवासी- नथौली का पुरा, थाना हिण्डौन, जनपद करौली, राजस्थान।
रीना पत्नी करमवीर (उम्र करीब 32 वर्ष), निवासी- सलेमपुर कला, जनपद भरतपुर, राजस्थान।
नैतिक पुत्र रवींद्र (उम्र करीब 12 वर्ष), निवासी- रेवई, थाना हिण्डौन सिटी, जनपद करौली, राजस्थान।
प्रियांश पुत्र उमेश (उम्र करीब 03 वर्ष), निवासी- रेवई, जनपद करौली, राजस्थान।
भावना


जिला अस्पताल कासगंज में उपचाराधीन घायल (14):
10. रवींद्र पुत्र रामचंद्र, निवासी- रेवई, थाना हिण्डौन सिटी, जनपद करौली, राजस्थान।
11. कविता पत्नी उमेश, निवासी- हिण्डौन सिटी, जनपद करौली, राजस्थान।
12. तेजराम पुत्र रामखिलाड़ी (उम्र करीब 60 वर्ष), निवासी- नथौली का पुरा, थाना सूरौठ, जनपद करौली, राजस्थान।
13. नेकराम पुत्र रामभरोसे (उम्र करीब 60 वर्ष), निवासी- गाजीपुर खावदा, थाना महुआ, जनपद दौसा, राजस्थान।
14. सपना पत्नी गौतम (उम्र करीब 20 वर्ष), निवासी- रेवई, थाना हिण्डौन सिटी, जनपद करौली, राजस्थान।
15. सीमा पत्नी रवींद्र (उम्र करीब 25 वर्ष), निवासी- रेवई, थाना हिण्डौन सिटी, जनपद करौली, राजस्थान।
16. चंद्रबान / रामचंद्र भान पुत्र नेहरू (उम्र करीब 25 वर्ष), निवासी- नथौली का पुरा, थाना सूरौठ, जनपद करौली, राजस्थान।
17. राजकुमारी पत्नी रामजीत (उम्र करीब 30 वर्ष), निवासी- नथौली का पुरा, थाना हिण्डौन, जनपद करौली, राजस्थान।
18. मयंक पुत्र राजेश (उम्र करीब 14 वर्ष), निवासी- ग्राम रेवई, थाना हिण्डौन सिटी, जनपद करौली, राजस्थान।
19. लक्ष्य पुत्र रवींद्र (उम्र करीब 10 वर्ष), निवासी- रेवई, थाना हिण्डौन सिटी, जनपद करौली, राजस्थान।
20. चिराग पुत्र उमेश चंद्र (उम्र करीब 05 वर्ष), निवासी- रेवई, थाना हिण्डौन सिटी, जनपद करौली, राजस्थान।
21. रियांस पुत्र उमेश चंद्र (उम्र करीब 02 वर्ष), निवासी- रेवई, जनपद करौली, राजस्थान।
22. विमलेश पत्नी नेहरू (उम्र करीब 26 वर्ष), निवासी- नथौली का पुरा, थाना सूरौठ, जनपद करौली, राजस्थान।
23. काना पुत्र चंद्रबान (उम्र करीब 02 वर्ष), निवासी- नथौली का पुरा, जनपद करौली, राजस्थान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed