फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Body of orchard caretaker found under tree

बाग में मरा मिला 'बाग का रखवाला': प्रद्युम्न विवाद के बाद लापता, सुबह बाग में मिला शव; रातभर तलाशता रहा परिवार

Tue, 25 Aug 2026 05:59 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, भरवारी
संवाद न्यूज एजेंसी, भरवारी Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 25 Aug 2026 05:59 PM IST
सार
Register For Event

एक बाग में रखवाली करने वाले 27 वर्षीय युवक प्रद्युम्न सोनकर का शव आम के पेड़ के नीचे मिला। खेतों की ओर जा रही महिलाओं ने शव देखकर परिजनों और पुलिस को सूचना दी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। 

विज्ञापन
Body of orchard caretaker found under tree
युवक का शव आम के पेड़ के नीचे मिला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोखराज थाना क्षेत्र के रोही स्थित बाग में मंगलवार सुबह बाग की रखवाली करने वाले युवक का शव आम के पेड़ के नीचे मिलने से सनसनी फैल गई। खेतों की ओर जा रही महिलाओं ने शव देखा तो इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोखराज थाना पुलिस, भरवारी चौकी पुलिस और फील्ड यूनिट ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


कोखराज थाना क्षेत्र के अमहा निवासी मिट्ठू लाल सोनकर का बेटा प्रद्युम्न सोनकर (27) ऑटो चलाता था। इसके साथ ही वह रोही स्थित बेर, आम और अमरूद के बाग की रखवाली करता था। मंगलवार सुबह करीब सात बजे रिश्तेदारी की एक महिला बाग की ओर गई थी। इसी दौरान उसकी नजर आम के पेड़ के नीचे पड़े प्रद्युम्न के शव पर पड़ी। उसने इसकी जानकारी परिजनों को दी। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

विवाद के बाद रातभर तलाशते रहे परिजन
परिजनों के अनुसार, सोमवार शाम प्रद्युम्न का मुरादपुर के कुछ लोगों से विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के बाद उसे दौड़ा लिया गया था। इसके बाद प्रद्युम्न वहां से चला आया, लेकिन घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रात करीब 11 बजे तक आसपास के इलाकों में खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। मंगलवार सुबह उसका शव बाग में मिलने की जानकारी हुई।
 

भाई ने लगाया हत्या का आरोप
प्रद्युम्न चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। बड़े भाई मानसिंह सोनकर ने उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि सोमवार शाम हुए विवाद के बाद से ही प्रद्युम्न लापता था। इसी विवाद को उसकी मौत से जोड़कर परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
 
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

सीओ सिराथू सतेंद्र तिवारी ने बताया कि प्रद्युम्न सोनकर रोही स्थित बाग की रखवाली करता था। उसी बाग में उसका शव मिला है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फील्ड यूनिट की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed