{"_id":"6a86136760a580f5b40a2659","slug":"4473-households-illuminated-by-the-pm-surya-ghar-yojana-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-161572-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: 4,473 घरों को पीएम सूर्य घर योजना से मिली रोशनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: 4,473 घरों को पीएम सूर्य घर योजना से मिली रोशनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। कोयला और पेट्रोलियम जैसे सीमित ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम करने और सौर ऊर्जा जैसे अक्षय स्रोतों को बढ़ावा देने की दिशा में जनपद तेजी से आगे बढ़ रहा है। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अब तक 4,473 घरों पर सोलर सिस्टम लगाए जा चुके हैं। इनमें बीते एक साल में ही 3,222 सोलर सिस्टम स्थापित हुए हैं। विभाग के अनुसार, इन सोलर सिस्टम से हर माह 14,364 किलोवाट विद्युत ऊर्जा का उत्पादन हो रहा है।
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत नेडा विभाग को अब तक 6,015 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 4,473 घरों में सोलर सिस्टम लगाए जा चुके हैं। इनमें मार्च 2026 तक बीते एक वर्ष में 3,222 सोलर सिस्टम स्थापित किए गए। वहीं, वित्तीय वर्ष 2026-27 में मार्च 2027 तक जिले में 27,421 सोलर सिस्टम लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
अब तक लगाए गए 4,473 सोलर कनेक्शनों में से 4,284 लाभार्थियों को सब्सिडी भी दी जा चुकी है। विभाग के अनुसार, वर्तमान वित्तीय वर्ष में सोलर कनेक्शनों के माध्यम से 2,394 किलोवाट की क्षमता में वृद्धि हुई है। जनपद में स्थापित सोलर सिस्टम से हर माह 14,364 किलोवाट विद्युत ऊर्जा का उत्पादन हो रहा है।
विज्ञापन
विकास भवन समेत 20 सरकारी भवनों पर लगे सोलर सिस्टम
जनपद के विकास भवन में 52 किलोवाट, कलक्ट्रेट भवन में 40 किलोवाट और अटल आवासीय विद्यालय धौर्रा में 75 किलोवाट क्षमता के सोलर सिस्टम स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा महरौनी, पाली, मड़ावरा और तालबेहट तहसीलों, सभी छह विकासखंडों, तीन राजकीय हाईस्कूल और चार राजकीय इंटर कॉलेजों के भवनों पर भी सोलर सिस्टम लगाए गए हैं। इन 20 सरकारी भवनों पर कुल 319 किलोवाट क्षमता के सोलर सिस्टम स्थापित हैं, जिनसे विद्युत उत्पादन किया जा रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
आठ सौर ऊर्जा संयंत्रों से उत्पादन
जनपद के महरौनी क्षेत्र के ग्राम पठा विजयपुरा, बारचौन, महरौनी खुर्द और अमरपुर के साथ खड़ोवरा और जाखलौन पंप कैनाल क्षेत्र में कुल आठ सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए गए हैं। इन संयंत्रों से सौर ऊर्जा का उत्पादन किया जा रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
जनपद सौर ऊर्जा हब की ओर अग्रसर है। पीएम सूर्य घर योजना और रूफटॉप सोलर सिस्टम के अलावा जिले में बड़े सोलर प्लांट लगाने का काम भी चल रहा है। तालबेहट के पवा में 600 मेगावाट क्षमता के सोलर प्लांट पर काम चल रहा है। इसमें तेरा क्लीन को 206.06 एकड़ और टुस्को कंपनी को 2,600 एकड़ के सापेक्ष 2,300 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा हाइड्रोजन प्लांट भी प्रस्तावित है, जिसकी प्रक्रिया चल रही है।
-अतहर जमाल, परियोजना निदेशक, नेडा