फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Teacher murdered while returning home from school in Mainpuri

यूपी: मैनपुरी में दिनदहाड़े शिक्षक की हत्या, स्कूल से लाैटते समय मारी गोली; बाइक सवारों ने की वारदात

Mon, 21 Sep 2026 04:41 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Arun Parashar Updated Mon, 21 Sep 2026 04:41 PM IST
सार
Register For Event

यूपी के मैनपुरी जिले में दिनदहाड़े शिक्षक की हत्या कर दी गई। शिक्षक स्कूल से घर लाैट रहे थे। तभी वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Teacher murdered while returning home from school in Mainpuri
घटना से परिवार में मचा कोहराम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी में दिनदहाड़े एक सरकारी शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोपहर दो बजे शिक्षक यशपाल उम्र 52 वर्ष प्राथमिक विद्यालय उस्मानपुर से अपने घर के लिए बाइक से वापस लौट रहे थे। 
विज्ञापन


विज्ञापन


इस दौरान एक बाइक पर सवार होकर आए तीन हमलावरों ने अजीतगंज दिवनपुर के बीच शिक्षक को दो गोली मारी, इसमें से एक गोली उनके पेट के सीधे हिस्से में जा लगी। शिक्षक लहूलुहान होकर सड़क पर ही गिर गए। पास के खेतों में जानवर चरा रहे लोगों ने जब यह घटना देखी तो उन्होंने ग्राम प्रधान संजीव को कॉल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले ही शिक्षक से कुछ मीटर की दूरी पर चल रहीं शिक्षिका सुमन ने घटना की सूचना मृतक के परिजन को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और शिक्षक यशपाल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर आए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि शिक्षक की परिवार से ही कोई रंजिश चली आ रही है। इसको लेकर परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस अभी सभी बिन्दुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed