{"_id":"6a9ec9a09d793d19af0d94d6","slug":"28-year-old-man-leaves-home-found-hanging-from-neem-tree-next-morning-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में मौत: पत्नी के शब्दों से इस कदर हुआ आहत, फंदे पर लटक कर दे दी जान; परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल में मौत: पत्नी के शब्दों से इस कदर हुआ आहत, फंदे पर लटक कर दे दी जान; परिवार में मचा कोहराम
Mon, 07 Sep 2026 07:56 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 07 Sep 2026 07:56 PM IST
मथुरा के जैत क्षेत्र में पत्नी से विवाद के बाद लापता हुए युवक ज्ञान सिंह का शव सोमवार को खेत में नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजन रातभर उसकी तलाश करते रहे, सुबह साले ने शव देखा; पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को आत्महत्या मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
विस्तार
मथुरा के थाना जैत क्षेत्र में सोमवार को खेत में नीम के पेड़ पर 28 वर्षीय युवक का शव लटका हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। युवक एक दिन पहले पत्नी से कहासुनी के बाद नाराज होकर घर से निकल गया था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। सोमवार दोपहर खेत में खाद डालने पहुंचे साले ने उसका शव पेड़ पर लटका देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस के अनुसार, ज्ञान सिंह (28) पुत्र झम्मन निवासी गांव नियामतपुर, थाना कायमगंज, जनपद फर्रुखाबाद की करीब छह वर्ष पहले मथुरा के थाना गोविंद नगर, डींग गेट, गली अहेरियान निवासी जसराम की बेटी लक्ष्मी से शादी हुई थी। लक्ष्मी करीब दो माह पहले अपने मायके आ गई थी। मायके में वह अपनी मां ओमवती और भाई जसपाल सिंह के साथ रह रही थी।
परिवार के लोग जिंदल पाइप फैक्टरी के पास हाईटेक अस्पताल के निकट मुकेश अग्रवाल के खेत में काम करते हैं और करीब 30 वर्षों से वहीं झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं। बताया गया कि करीब एक माह पहले ज्ञान सिंह भी पत्नी और बच्चों से मिलने के लिए यहां आया था और तभी से वह यहीं रह रहा था।
विज्ञापन
छह सितंबर की शाम किसी बात को लेकर ज्ञान सिंह और उसकी पत्नी लक्ष्मी के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद ज्ञान सिंह नाराज होकर वहां से चला गया। परिजनों ने देर शाम तक उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सोमवार सुबह करीब 12 बजे जसपाल सिंह खेत में खाद डालने गया था।
इसी दौरान उसकी नजर नीम के पेड़ पर पड़ी, जहां ज्ञान सिंह का शव फंदे पर लटका हुआ था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।