फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Couple from Bihar arrived at Premanand s ashram while searching for their missing child

लगातार चर्चा में प्रेमानंद महाराज का आश्रम: बिहार से दंपती लापता बच्चे को खोजते हुए पहुंचे, दो माह पहले आया था

Tue, 06 Oct 2026 10:18 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन (मथुरा)
संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन (मथुरा) Published by: Akash Dubey Updated Tue, 06 Oct 2026 10:18 PM IST
सार
Register For Event

संत प्रेमानंद के शिष्य की मौत के बाद लापता बच्चों का मामला गहराया है। बिहार के विनोद यादव अपने 18 वर्षीय बेटे अभिनंदन यादव को ढाई माह से संत के आश्रम के पास खोज रहे हैं।

विज्ञापन
Couple from Bihar arrived at Premanand s ashram while searching for their missing child
लापता बेटे को ढूंढने निकले परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संत प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के बाद लापता बच्चों का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश के विभिन्न राज्यों से आकर परिजन लगातार अपने लापता बच्चों की तलाश में आश्रम और उसके आसपास आ रहे हैं। बच्चों द्वारा संत प्रेमानंद का सत्संग सुनने और उनके बताए बताए मार्ग का अनुसरण करने के कारण परिजन संभावना जता रहे हैं। उनके कलेजे के टुकड़े यहां मिल सकते हैं। मंगलवार को बिहार से आए माता-पिता बच्चे को खोजते हुए संत के आश्रम पहुंचे। युवक की मां का पुलिस चौकी के बाहर रो-रोकर हाल बुरा है।

विज्ञापन
Trending Videos

वराह घाट क्षेत्र स्थित गऊ कृपा कुंज की चौथी मंजिल से गिरकर रसिक दुलारी शरण की मौत 25 सितंबर को हुई। इस घटना को 11 दिन हो गए। लेकिन लोग महाराष्ट्र, विहार, हरियाणा, मध्यप्रदेश, दिल्ली से आकर लापता बच्चों की तलाश में वृंदावन आ रहे हैं। मंगलवार को फिर विहार के गोपाल गंज, कुमीटोला निवासी विनोद यादव और उनकी पत्नी गीता देवी परिजनों के साथ पिछले ढाई माह से लापता 18 वर्षीय अभिनंदन यादव की तलाश में वृंदावन आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन बच्चे के मिलने की उम्मीद लगाए संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम श्रीहित राधा केलि कुंज और उसके समीप सौभरिवन तक पहुंचे। पिछले ढाई माह से चक्कर लगा रहे परिजनों ने पुलिस से भी लगातार बच्चे केा तलाशने में सहायता मांग रहे हैं। अभिनंदन की मां गीता देवी दिनभर रमणरेती पुलिस चौकी के बाहर बैठी अपने बेटे की फोटो हाथ में लिए रोती रही और वहां आने से वाले सभी लोगों से अपने लाल को खोजने में सहायता की गुहार लगाती रही।

विज्ञापन

युवक की 26 जुलाई की रात को मां से हुई थी आखिरी बार बात
लापता युवक अभिनंदन के पिता विनोद यादव ने बताया कि उनका बेटा 25 जुलाई को संत प्रेमानंद महाराज एवं मंदिरों के दर्शन के लिए घर से वृंदावन के लिए चला। अगले दिन 26 की रात करीब दस बजे युवक ने अपनी मां गीता देवी से फोन पर बात कर बताया कि उन्हें संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन सौभरिवन में हो गए हैं। वह अगले दिन मंगलवार सुबह की गाड़ी से घर आ जाएंगे। 27 को बेटे से बात न होने पर परिजन को चिंता सताने लगी। पिता विनोद यादव वृंदावन आए।

बेटे की मोबाइल पर संपर्क करने पर पता चला कि वह रामताल मार्ग स्थित छह शिखर मंदिर पर मोबाइल छोड़ गया है। मंदिर के पुजारी ने बताया कि युवक ने शिवलिंग केा पकड़ कर लिया और तेज आवाज में राधे-राधे बोलने लगा। इस पर पुजारी ने युवक को आश्रम के बाहर कर दिया। मंदिर के पुजारी ने परिजनों को उसका फोन दे दिया, लेकिन वह कहा गया यह पता नहीं चला। आश्रम के सीसीटीवी कैमरे में युवक को तीन लोग बाहर करते हुए देखे गए। दस मिनट तक बाहर पड़े रहने के बाद वह यमुना की ओर जाने वाले गली की ओर मुड़ गया। युवक के न मिलने पर पिता ने 31 जुलाई को वृंदावन कोतवाली में तहरीर दी।

पीड़ित परिजनों पर आश्रम के बाहर लगाया महाराज को बदनाम करने का आरोप
लापता युवक के पिता विनोद यादव ने बताया बच्चे की तलाश में जब वह संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे। आश्रम के बाहर मौजूद लोगों ने महाराजजी को बदनाम करने का आरोप लगाया। जबकि ऐसा नहीं है। जब हमने आश्रम ने अपने बेेटे को नहीं देखा तो महाराजजी को बदनाम क्यों करने लगे।

जबकि उनका बेटा संत प्रेमानंद महाराज के प्रवचन सुनता था। वह भी सुनते हैं। हो सकता है कि वह संत के प्रवचन सुनने के लिए आश्रम आता हो। हमारा उद्देश्य संत को बदनाम करने का नहीं बल्कि अपने बच्चे की तलाश में आना है।

श्रीराधावल्लभ मंदिर की वायरल वीडियो में देखा गया युवक
दो हफ्ते पहले सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में लापता युवक अभिनंदन देखा गया। श्रीराधावल्लभ मंदिर में जगमोहन की सीढि़यों पर चढ़ने के दौरान मंदिर के निजी सुरक्षा गार्डों ने उसे जगमोहन में जाने से रोका और धक्का देकर सीढियो से नीचे गिरा दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। युवक अभिनंदन के पिता ने बताया कि वीडियो के बारे में पता लगाया बताया लगाया जा रहा है।

यह बोले अधिकारी-
सीओ वृंदावन संदीप सिंह ने बताया कि कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज की गई या नहीं इसे देखा जा रहा है। युवक की तलाश में हर संभव मदद की जा रही है। यहां जो भी बच्चे और बड़े लापता हुए हैं। उनके संबंधित थानों की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed