फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Special darshan of Banke Bihari to be held in Vrindavan on Sharad Purnima

यूपी: चांदी का सिंहासन और स्वर्ण-रजत आभूषण से सजे ठाकुरजी, शरद पूर्णिमा पर होंगे विशेष दर्शन; उमड़ेगी भीड़

Sun, 18 Oct 2026 02:14 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 18 Oct 2026 02:14 PM IST
सार
Register For Event

ठाकुर बांकेबिहारी वर्ष में एक ही दिन शरद पूर्णिमा पर महारास की मुद्रा में वंशी धारण कर भक्तों को दर्शन देते हैं। पिछले वर्ष लगभग ढाई लाख श्रद्धालु दर्शन करने आए थे, इस बार यह संख्या बढ़कर तीन लाख हो सकती है।

विज्ञापन
Special darshan of Banke Bihari to be held in Vrindavan on Sharad Purnima
मथुरा। बांकेबिहारी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु। - फोटो : mathura

विस्तार

शरद पूर्णिमा पर 25 अक्तूबर को ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महारास की मुद्रा में भक्तों को दर्शन देंगे। इस वर्ष इन विशेष दर्शनों के लिए करीब तीन लाख श्रद्धालुओं के वृंदावन आने का अनुमान है। ठाकुरजी को इस अवसर पर मोर-मुकुट, मुरली और सोलह शृंगार धारण कराए जाएंगे।
विज्ञापन


यह वर्ष में एक बार होने वाला विशेष अवसर है जब ठाकुरजी चांदी के सिंहासन पर सफेद जड़ाऊ पोशाक और स्वर्ण-रजत आभूषणों में सजेंगे। आसमान से चंद्रमा की धवल चांदनी उनके ऊपर पड़ेगी, जिससे दर्शन और भी अलौकिक लगेंगे। शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है। इसी कारण भगवान श्रीकृष्ण ने शरद पूर्णिमा की रात वंशीवट पर गोपियों संग महारास किया था। तब से यह परंपरा चली आ रही है कि ठाकुरजी को चंद्रमा की रोशनी में विराजमान कराया जाता है। उन्हें विशेष खीर और चंद्रकला का भोग लगाया जाता है। 
विज्ञापन


श्रीबांकेबिहारी मंदिर के सेवायत हिमांशु गोस्वामी ने बताया कि मंदिर में हर उत्सव वर्ष में एक ही दिन मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि ठाकुर बांकेबिहारी वर्ष में एक ही दिन शरद पूर्णिमा पर महारास की मुद्रा में वंशी धारण कर भक्तों को दर्शन देते हैं। पिछले वर्ष लगभग ढाई लाख श्रद्धालु दर्शन करने आए थे, इस बार यह संख्या बढ़कर तीन लाख हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य मंदिरों में भी विशेष दर्शन
शरद पूर्णिमा पर वृंदावन के अन्य प्रमुख मंदिरों में भी विशेष दर्शन होंगे। इनमें ठाकुर राधा सनेह बिहारी मंदिर, राधा दामोदर मंदिर और राधारमण मंदिर शामिल हैं। राधाश्याम सुंदर मंदिर, गोविंद देव मंदिर, गोपीनाथ मंदिर और मदन मोहन मंदिर में भी ठाकुरजी श्वेत पोशाक धारण कर दर्शन देंगे। इन सभी मंदिरों में ठाकुरजी चंद्रमा की रोशनी में भक्तों को दर्शन देंगे।


यातायात व्यवस्था और प्रतिबंध
श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए 25 अक्तूबर को वृंदावन में बाहरी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए जगह-जगह बेरीकेड लगाए जाएंगे। मंदिर जाने और आने की व्यवस्था भी एकल रहेगी। पुलिस उपाधीक्षक वृंदावन संदीप सिंह ने बताया कि त्योहार के लिए यातायात प्लान पर कार्य किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed