फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Counterfeit notes worth crores were concealed within a bundle of genuine notes

असली नोटों के बीच छिपाए थे करोड़ों: पहली और आखिरी गड्डी के बीच में जाली नोट, सामान्य स्याही और पेपर का उपयोग

Wed, 02 Sep 2026 10:44 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 02 Sep 2026 10:44 AM IST
सार
Register For Event

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की करेंसी चेस्ट में मिले जाली नोटों के खेल में नया खुलासा हुआ है। असली नोटों के बीच गड्डी में जाली नोट छिपाए गए थे। सामान्य स्याही और पेपर का इस्तेमाल हुआ था। 10 गड्डियों को मिलाकर पांच लाख रुपये का एक बंडल तैयार किया जाता था।

विज्ञापन
Counterfeit notes worth crores were concealed within a bundle of genuine notes
fake currency notes - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की करेंसी चेस्ट में हुए 17 करोड़ रुपये के गबन मामले की जांच तेज हो गई है।मंगलवार को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की टीम जांच के लिए पहुंची। शुरुआती जांच में पांच लाख के नोटों का ऐसा बंडल मिला है, जिसमें 10 गड्डियों में से आठ गड्डियां जाली नोटों की थीं।
विज्ञापन


पहली और आखिरी गड्डी असली और बीच में नकली नोटों की गड्डियां रखी गईं थीं। जांच टीम को ऐसे कई और बंडल मिलने की बात सामने आ रही है। वहीं, आरोपी अधिकारियों के बैंक खाते सीज कर दिए गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन


महानगर के घंटाघर स्थित पीएनबी की करेंसी चेस्ट में टीम नोटों की जांच कर रही है। दोपहर के समय आरबीआई की टीम पहुंची, जिसने कई घंटे तक जांच-पड़ताल की। बताया जा रहा कि 500 रुपये के 100 नोटों की एक गड्डी में 50 हजार रुपये होते हैं। ऐसी 10 गड्डियों को मिलाकर पांच लाख रुपये का एक बंडल तैयार किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी व्यवस्था का फायदा उठाकर जाली नोटों की अदला-बदली का खेल किए जाने की आशंका है। जांच के दौरान शुरुआती रैक में रखे बंडल सामान्य मिले। इसके बाद जैसे-जैसे टीम आगे की रैक तक पहुंची, नकली नोटों वाली गड्डियां मिलने लगीं। पांच-पांच लाख के बंडलों को इस तरह व्यवस्थित किया गया था कि सामान्य जांच में नकली नोट तुरंत पकड़ में न आएं। यह भी सामने आया कि कई गड्डियां ऐसी भी मिलीं, जिसमें ऊपर और नीचे की तरफ असली नोट थे और बीच में जाली नोट लगाए गए थे।

सामान्य स्याही और पेपर का हुआ इस्तेमाल
करेंसी चेस्ट में मिले जाली नोटों की जांच कर रही टीम यह भी देख रही है कि चेस्ट में रखे गए जाली नोटों की गुणवत्ता किस स्तर की है। टीम को जांच में पता चला है कि जाली नोटों को बनाने में सामान्य स्याही और पेपर का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि यह जानकारी भी जुटाई जा रही है कि इन जाली नोटों को कहां छापा गया है।

 

हर करेंसी चेस्ट की जांच के दिए गए निर्देश
करेंसी चेस्ट में जाली नोट मिलने के बाद मुख्यालय भी अलर्ट हो गया है। इतनी बड़ी संख्या में जाली नोट मिलने के बाद मुख्यालय की तरफ से सभी करेंसी चेस्ट में जांच करने के निर्देश दिए हैं। जिले में पंजाब नेशनल बैंक की दो करेंसी चेस्ट हैं। एक महानगर और दूसरे गंगोह में। फिलहाल महानगर स्थित करेंसी चेस्ट से लेन-देन रोक दिया गया है। सभी कैश की निकासी और जमा गंगोह स्थित करेंसी चेस्ट की जा रही है। पीएनबी के अलावा जिले में अन्य बैंकों की भी करेंसी चेस्ट हैं।

18 दिन चली गुपचुप जांच के बाद दर्ज कराई गई पुलिस में रिपोर्ट
पीएनबी की करेंसी चेस्ट में जाली नोट मिलने की जांच गुपचुप तरीके से 18 दिनों तक चलती रही। जब अधिकारियों को नोटों में जाली नोट होने और बड़े गबन की आशंका पुष्ट हो गई तब पुलिस में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसके बाद से आरोपियों का अता पता नहीं चल रहा है। पुलिस जांच कर रही है।

 

क्या होती है करेंसी चेस्ट
आरबीआई द्वारा छापी गई नई मुद्रा को बैंक और आमलोगों तक पहुंचाने के लिए देशभर में कई बैंकों की शाखाओं का इस्तेमाल करेंसी चेस्ट के तौर पर किया जाता है। करेंसी चेस्ट एक तरह से स्टोर हाउस होता है। यहीं पर आरबीआई से रुपये आते हैं और इन्हीं शाखाओं के जरिये आरबीआई को रुपये भेजे जाते हैं।


 

मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी गई है। जिससे रोजाना रिपोर्ट ली जाएगी। इसके अलावा बैंक अ धिकारियों से भी दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं। आरोपियों के बैंक खाते सीज कर दिए गए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। - अभिनंदन सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed