{"_id":"6a8972f85d41c36f820b90cb","slug":"meerut-atul-pradhan-reaches-ssp-office-to-seek-update-on-alleged-third-degree-case-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिग्विजय भाटी मामला: जांच की जानकारी लेने एसएसपी कार्यालय पहुंचे अतुल प्रधान, निष्पक्ष कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिग्विजय भाटी मामला: जांच की जानकारी लेने एसएसपी कार्यालय पहुंचे अतुल प्रधान, निष्पक्ष कार्रवाई की मांग
Sat, 22 Aug 2026 03:29 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 22 Aug 2026 03:29 PM IST
मेरठ में दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव को कथित थर्ड डिग्री दिए जाने के मामले में सरधना विधायक अतुल प्रधान एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने जांच की प्रगति और निष्पक्ष कार्रवाई को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे अतुल प्रधान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव को एसपी कार्यालय में थर्ड डिग्री दिए जाने के मामले में सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान शनिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मामले की जांच की प्रगति के बारे में जानकारी ली। विधायक ने मामले में निष्पक्ष जांच और आरोपों पर कार्रवाई को लेकर अधिकारियों से बातचीत की।
विज्ञापन
डीआईजी सहारनपुर को सौंपी गई है जांच
मामले की जांच डीआईजी सहारनपुर को सौंपी गई है। अतुल प्रधान ने अधिकारियों से जांच की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने यह भी पूछा कि मामले में अब तक क्या कार्रवाई हुई है और जांच किस दिशा में आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: दिग्विजय भाटी मामला: बेअंदाजगी अविनाश पांडेय को पड़ी भारी, महज पांच महीने में छिनी कप्तानी, अब तक ये कार्रवाई
विज्ञापन
निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
विधायक अतुल प्रधान ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष तरीके से जांच होनी चाहिए। उन्होंने आरोपों की गंभीरता को देखते हुए दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई किए जाने को लेकर भी जानकारी ली।
जांच के नतीजे पर नजर
दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव से मारपीट के आरोपों को लेकर पुलिस महकमे में जांच चल रही है। मामले की जांच पूरी होने और तथ्यों के सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।