फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Central Market Save Homes and Businesses Protest Intensifies, Residents Demonstrate at Awas Vikas Offi

सेंट्रल मार्केट: मकान-व्यापार बचाने का आंदोलन तेज, आवास विकास कार्यालय पर हंगामा, सरकार के भरोसे का इंतजार

Thu, 20 Aug 2026 10:57 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 20 Aug 2026 10:57 AM IST
सार
Register For Event

मेरठ के सेंट्रल मार्केट में मकान और व्यापार बचाने का आंदोलन तेज हो गया है। व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने आवास विकास परिषद कार्यालय पर प्रदर्शन किया। महिलाओं को नई आवास नीति से राहत की उम्मीद है।

विज्ञापन
Meerut: Central Market Save Homes and Businesses Protest Intensifies, Residents Demonstrate at Awas Vikas Offi
सेंट्रल मार्केट मामले में व्यापारियों को हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में मकान और व्यापार बचाने का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में व्यापारी, स्थानीय लोग, भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता और अस्पताल संचालक आवास विकास परिषद के कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने सैटबैक की कार्रवाई के विरोध में जमकर नारेबाजी की और अधिकारियों से कार्रवाई रोकने तथा समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की। वहीं, लखनऊ से लौटे शास्त्रीनगर सेक्टर-2, स्कीम-7 की महिलाओं ने सरकार के आश्वासन पर भरोसा जताते हुए कहा कि अब उन्हें नई आवास नीति से राहत की उम्मीद है।

विज्ञापन


सैटबैक कार्रवाई के विरोध में आवास विकास कार्यालय पर प्रदर्शन
गुरुवार को सेंट्रल मार्केट से जुड़े बड़ी संख्या में लोग आवास विकास परिषद के कार्यालय पहुंचे। लोगों ने आरोप लगाया कि सैटबैक के नाम पर हो रही कार्रवाई से उनके व्यापार और मकानों पर संकट खड़ा हो गया है। प्रदर्शन के दौरान कार्यालय परिसर में काफी देर तक गहमागहमी बनी रही। प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों से कार्रवाई पर रोक लगाने और वर्षों से चली आ रही समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: बिजनौर में गुलदार का आतंक, छह साल के बच्चे को मार डाला, रात भर तलाशते रहे, सुबह गन्ने के खेत में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन

आंदोलन जारी रखने का ऐलान
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मकान और व्यापार उनके परिवारों की आजीविका से जुड़े हैं। कार्रवाई होने की स्थिति में उनके सामने बड़ा आर्थिक और आवासीय संकट खड़ा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक समस्या का समाधान नहीं निकलता, आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान विभिन्न संगठनों और प्रभावित लोगों की मौजूदगी रही।

लखनऊ से लौटी महिलाओं ने बताया- सरकार ने दिया भरोसा
शास्त्रीनगर सेक्टर-2, स्कीम-7 की महिलाओं ने बुधवार को धरनास्थल पर पत्रकारों से बातचीत में लखनऊ में हुई मुलाकात की जानकारी दी। राधा गुप्ता, रुपाली शर्मा, शालू शर्मा, जगरोशनी और शीतल पूजानी ने बताया कि वे मुख्यमंत्री से मिलने लखनऊ गई थीं, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात की।

नई आवास नीति के तहत राहत की उम्मीद
महिलाओं के अनुसार, उप मुख्यमंत्री ने कहा कि शास्त्रीनगर में कार्रवाई को लेकर सरकार गंभीर है और नई आवास नीति के तहत छोटे भूखंड वाले परिवारों को राहत देने पर काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मामले को मंत्रिपरिषद के सामने रखकर स्थायी निर्णय लेने की दिशा में भी प्रयास चल रहा है। महिलाओं का कहना है कि इससे प्रभावित परिवारों को उम्मीद जगी है कि उनके मकानों के लिए कोई रास्ता निकलेगा।

महिलाएं बोलीं- भरोसा करने के अलावा क्या कर सकते हैं
एक सवाल के जवाब में महिलाओं ने कहा कि उन्हें सरकार के आश्वासनों पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि भरोसा करने के अलावा उनके पास फिलहाल कोई और रास्ता भी नहीं है। महिलाओं ने उम्मीद जताई कि सरकार प्रभावित परिवारों के हित में समाधान जरूर निकालेगी।

शास्त्रीनगर का सर्वे करा रही टीम
महिलाओं ने बताया कि उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद के आवास आयुक्त अनिल ढींगरा ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उनके अनुसार, शास्त्रीनगर में सर्वे के लिए अधिकारियों की टीम लगाई गई है और सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर आगे का रास्ता निकाला जाएगा। महिलाओं ने कहा कि अब उनकी नजर सरकार के अगले फैसले पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed