{"_id":"6a876045f87ecae7fc00aa6a","slug":"charges-of-trespassing-and-assaulting-family-members-added-all-three-accused-sent-to-jail-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-166995-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: घर में घुसने और परिजनों से मारपीट की बढ़ाईं धाराएं, तीनों आरोपी जेल भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: घर में घुसने और परिजनों से मारपीट की बढ़ाईं धाराएं, तीनों आरोपी जेल भेजे
विज्ञापन
हत्यारोपी महेंद्र पाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरायनपुर गांव में उधार में सिगरेट न देने पर किराना व्यापारी श्रीपाल की हत्या का मामला
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव में किराना व्यापारी श्रीपाल की हत्या के मामले में पुलिस ने विवेचना के दौरान धाराएं बढ़ा दी हैं। आरोपियों ने घर में घुसकर श्रीपाल पर बेलचे से हमला किया। बीच-बचाव करने पर परिवार के अन्य सदस्यों को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। इसके बाद पुलिस ने घर में घुसने और परिजन से मारपीट करने की धारा भी बढ़ाई हैं। बृहस्पतिवार को हत्या में प्रयुक्त रॉड (बेलचा) बरामद कर तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
मंगलवार रात गांव निवासी किराना व्यापारी श्रीपाल की दुकान पर गांव का ही सुनील कुमार सिगरेट लेने पहुंचा था। उधार देने से मना करने पर वह बौखला गया। आरोप है कि सुनील ने अपने भाई सुशील और पिता महेंद्रपाल के साथ मिलकर श्रीपाल के घर में घुसकर बेलचे से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से श्रीपाल की मौत हो गई।
हमले के दौरान बीचबचाव करने पहुंचीं श्रीपाल की पत्नी मुन्नी देवी, पुत्रवधू छाया और दो वर्षीय सिया व आठ माह की ब्रिंदा भी घायल हो गईं। घटना के बाद श्रीपाल के पुत्र अवनीश गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। पोस्टमाॅर्टम के बाद परिजनों ने गमगीन माहौल में श्रीपाल का अंतिम संस्कार कर दिया। विवेचना के दौरान पुलिस ने परिजनों के बयान और सामने आए अन्य तथ्यों के आधार पर घर में घुसकर हमला करने और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट कर उन्हें घायल करने से संबंधित धाराएं भी बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन
सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि तीनों आरोपियों को बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले की विवेचना जारी है। परिजनों के बयान और सामने आए तथ्यों के आधार पर विवेचना को मजबूत किया जा रहा है। संवाद