फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   three people killed as car collides with dumper on Puranpur-Khutar Highway in Pilibhit

पीलीभीत में भीषण सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से कार सवार मां-बेटी समेत चार लोगों की मौत, बेटा घायल

Mon, 28 Sep 2026 01:15 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पूरनपुर (पीलीभीत)
संवाद न्यूज एजेंसी, पूरनपुर (पीलीभीत) Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 28 Sep 2026 01:15 PM IST
सार
Register For Event

पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। असल हाईवे पर डंपर ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवाल मां-बेटी समेत चार लोगों की मौत हो गई। एक युवक घायल हो गया।  

विज्ञापन
three people killed as car collides with dumper on Puranpur-Khutar Highway in Pilibhit
हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में असम हाईवे पर पिपरिया दुलई मोड़ के पास सोमवार सुबह डंपर की टक्कर से कार सवार उत्तराखंड के शक्ति फार्म निवासी मां-बेटी समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाली एक महिला का बेटा भी घायल हुआ है। ये सभी अपने रिश्तेदार के यहां गोला गोकर्णनाथ के गांव कुकरा जा रहे थे। हादसे की वजह डंपर के विपरीत दिशा में तेजी से आना बताया गया है।

विज्ञापन


हादसे में सितारगंज क्षेत्र के शक्ति फार्म निवासी तारक मंडल (36), उनके फुफेरे भाई सनातन की पत्नी साधना गाईन (38), साधना की बेटी खुशबू (17) और तारक के पड़ोस में रहने वाली रिश्तेदार शैफाली राय (60) की मौत हुई। 
विज्ञापन


तारक के बहनोई विक्रम ने बताया कुछ अन्य रिश्तेदारों के साथ वे लोग दो कारों से कुकरा के लिए रवाना हुए थे। वहां तारक की बहन दीपा के 24 सितंबर को बेटे का जन्म हुआ है। इसी खुशी में वे लोग वहां जा रहे थे। एक कार में तारक और उनका परिवार था, जबकि दूसरी में बहनोई विक्रम, उनकी पत्नी रीता, मौसी सुमित्रा और बच्चे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिपरिया दुलई मोड़ पर हुआ हादसा 
तारक मंडल की कार करीब 11 बजे पूरनपुर इलाके में पिपरिया दुलई मोड़ पर पहुंची तो सामने से आते डंपर ने टक्कर मार दी। इससे तारक, साधना और शैफाली की मौके पर ही मौत हो गई। 

विक्रम को इस हादसे की जानकारी खुटार के पास टोल प्लाजा पर पहुंचने पर पुलिस की पहुंची फोन कॉल से हुई। वह लौटकर मौके पर आए और साधना के घायल बेटी खुशबू और बेटे को बरेली के एक निजी मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां शाम को खुशबू की भी मौत हो गई।

एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि खाली डंपर की टक्कर से कार सवार चार लोगों की मौत हुई है। डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश कराई जा रही है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed