फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Tractor loaded with a concrete-casting machine mangled after collision with a pickup truck

प्रतापगढ़ : पिकअप की टक्कर से लिंटर मशीन लदे ट्रैक्टर के उड़े परखच्चे, दो मजदूरों की मौत, चार घायल

Thu, 17 Sep 2026 12:21 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 17 Sep 2026 12:21 PM IST
सार
Register For Event

कंधई थाना क्षेत्र के चिलबिला-पट्टी मार्ग पर सराय भीमसेन गांव के पास बुधवार की देर रात करीब 11.30 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार मालवाहक पिकअप ने मजदूरों को उतार रहे ट्रैक्टर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Tractor loaded with a concrete-casting machine mangled after collision with a pickup truck
हादसे के बाद जुटी भीड़। - फोटो : संवाद।

विस्तार

कंधई थाना क्षेत्र के चिलबिला-पट्टी मार्ग पर सराय भीमसेन गांव के पास बुधवार की देर रात करीब 11.30 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार मालवाहक पिकअप ने मजदूरों को उतार रहे ट्रैक्टर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर और उस पर लदी लिंटर मशीन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। दो घायलों की हालत नाजुक होने पर उन्हें प्रयागराज रेफर किया गया है।

विज्ञापन


सराय भीमसेन गांव निवासी लिंटर मशीन संचालक विनोद कुमार गुप्ता मजदूरों को लेकर पट्टी कस्बे में एक मकान की छत का लिंटर डालकर वापस लौट रहे थे। गांव के समीप मार्ग पर गेट के सामने ट्रैक्टर खड़ा करके वह मजदूरों को उतार रहे थे, तभी पीछे से आई तेज रफ्तार पिकअप ने अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी। हादसे में मनैतापुर गांव निवासी श्यामू बनवासी उर्फ गन्ने 55 और सुल्तानपुर जिले के लंभुआ थाना क्षेत्र के सरैया बेलहरी निवासी पवन बनवासी 24 की मौके पर ही मौत हो गई। पवन बीते एक वर्ष से ससुराल मनैतापुर में ही रहकर मजदूरी करते थे।

विज्ञापन

दुर्घटना में मनैतापुर निवासी रोहित बनवासी 27, राजेंद्र बनवासी 28 मशीन संचालक विनोद कुमार गुप्ता 30 तथा आसपुर देवसरा के बचरौली निवासी खलासी अमित यादव 22गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पिकअप चालक अंकुश (35) निवासी रानीगंज वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर दीवानगंज चौकी प्रभारी कैलाश यादव व उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र पुलिस बल के साथ पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस से प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां चिकित्सकों ने श्यामू और पवन को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद राजेंद्र बनवासी और अमित यादव की स्थिति नाजुक देखते हुए प्रयागराज रेफर कर दिया गया।

तीन साल पहले हुई थी पवन की शादी, सावित्री व शिवानी का रो-रोकर बुरा हाल

मौत की खबर गांव पहुंचते ही मृतकों के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक श्यामू की पत्नी सावित्री का रो-रोकर बुरा हाल है। श्यामू अपने पीछे पत्नी के अलावा पांच बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। वहीं, मृतक पवन बनवासी की शादी तीन वर्ष पूर्व मनैतापुर निवासी शिवानी के साथ हुई थी और उनकी एक वर्ष की बेटी है। पति की मौत से शिवानी बदहवास होकर दहाड़े मारकर रोती रही। दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पिकअप मालवाहक को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर  कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed