{"_id":"6a8a0d30679da03b5e0acd16","slug":"administration-alert-regarding-sugar-availability-stock-limits-fixed-for-sellers-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-139366-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: चीनी की उपलब्धता को लेकर प्रशासन सतर्क, विक्रेताओं के लिए स्टॉक सीमा तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: चीनी की उपलब्धता को लेकर प्रशासन सतर्क, विक्रेताओं के लिए स्टॉक सीमा तय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। जिले में चीनी की उपलब्धता और आपूर्ति सुचारु रखने के लिए प्रशासन सतर्क हो गया है। डीएम अंकित खंडेलवाल ने कहा कि चीनी विक्रेताओं के लिए पहली सितंबर से 30 नवंबर तक स्टॉक सीमा लागू की गई है। प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, इसलिए आमजन को चिंता की नहीं करनी चाहिए।
डीएम ने कहा कि अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। आमजन को अनावश्यक रूप से अधिक चीनी का भंडारण नहीं करना चाहिए। डीएम ने बताया कि चीनी विक्रेता अब एक स्थान पर 4,000 क्विंटल से अधिक चीनी का स्टॉक नहीं रख सकेंगे। यह सीमा सरकारी खातों या सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों को आपूर्ति होने वाले स्टॉक पर लागू नहीं होगी।
सभी चीनी विक्रेताओं को खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के निगरानी पोर्टल foodstock.dfpd.gov.in पर पंजीकरण कर स्टॉक घोषित करना अनिवार्य है। उन्हें प्रत्येक शुक्रवार को पोर्टल पर स्टॉक की जानकारी दर्ज करनी होगी। जिला पूर्ति अधिकारी और जिला खाद्य विपणन अधिकारी चीनी की उपलब्धता पर नियमित निगरानी रखेंगे। जिससे जिले में चीनी की आपूर्ति प्रभावित न हो।
विज्ञापन
0000000000
निरीक्षण के लिए टीमें गठित
डीएम के निर्देश पर चंदौसी, संभल और गुन्नौर तहसील में संयुक्त टीमें बनाई गई हैं। ये टीमें चीनी विक्रेताओं, स्टॉक रखने वालों, थोक एवं खुदरा विक्रेताओं की दुकानों और गोदामों का निरीक्षण करेंगी। टीमों में एसडीएम, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी, मंडी सचिव, पूर्ति निरीक्षक और विपणन निरीक्षक शामिल किए हैं। ये टीमें मौके पर वास्तविक स्टॉक का सत्यापन करेंगी।
000000000000
प्रत्येक शुक्रवार को टीमें करेंगी सत्यापन
गठित टीमें प्रतिष्ठानों द्वारा foodstock.dfpd.gov.in पोर्टल पर पंजीकरण और ऑनलाइन स्टॉक घोषणा की पड़ताल करेंगी। साथ ही प्रत्येक शुक्रवार को घोषित स्टॉक का सत्यापन किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान स्टॉक सीमा के उल्लंघन या पोर्टल पर स्टॉक घोषित न करने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।
प्रदेश में चीनी का स्टॉक पर्याप्त है। आमजन को किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देना है। विक्रेताओं को पोर्टल पर पंजीकरण और ऑनलाइन स्टॉक की घोषणा करनी है। इसका लगातार सत्यापन किया जाएगा और टीमें निगरानी करेंगी।
अंकित खंडेलवाल, डीएम, संभल।