फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Vidyanjali portal will develop basic facilities in council schools

Sant Kabir Nagar News: विद्यांजलि पोर्टल से होगा परिषदीय स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं का विकास

Wed, 05 Aug 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Vidyanjali portal will develop basic facilities in council schools
मेंहदावल। परिषदीय स्कूलों को संवारने और हाईटेक बनाने में आ रही बजट की कमी अब कायाकल्प विद्यांजलि प्रोजेक्ट से दूर करने के लिए तैयारी चल रही है। बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से तैयार कायाकल्प विद्यांजलि पोर्टल माध्यम से कोई भी संस्थान या समूह अभियान से जुड़कर स्कूलों की बेहतरी के लिए धनराशि दान कर सकेगा। सभी विद्यालयों को विद्यांजलि पोर्टल पर पंजीकृत कर विद्यालय की आवश्यकताओं को पोर्टल पर दर्ज करें।
विज्ञापन

बीईओ महेंद्रनाथ त्रिपाठी ने बताया परिषदीय स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए वर्तमान में चल रहे ऑपरेशन कायाकल्प में सिर्फ पंचायतों के माध्यम से उपलब्ध बजट से कार्य होता है। ऐसे में भवन के निर्माण के इतर पंखा, वाटर कूलर, बेंच आदि का प्रबंध संभव नहीं हो पाता है। इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए अब कायाकल्प विद्यांजलि पोर्टल को शुरू किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा ब्लॉक में 116 परिषदीय स्तर पर संचालित प्राथमिक, कंपोजिट, उच्च प्राथमिक स्कूलों को अब देश विदेश में रहने वाले अन्य लोगों से भी शिक्षण संसाधनों को बेहतर बनाने में आर्थिक मदद मिल सकेगी। वर्तमान शिक्षण सत्र में अभी तक किसी भी विद्यालय ने पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं किया है। उन्होंने सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विद्यांजलि पोर्टल के माध्यम से स्वयंसेवक व संगठन विद्यालयों को सामग्री या उपकरण दान करने के साथ सेवाएं भी प्रदान कर सकते हैं। इसके जरिये बेसिक स्कूलों में शैक्षणिक बुनियादी गतिविधियों को सुदृढ़ किया जा सकता है। स्वयंसेवक ज्ञान और कौशल साझा करने के अलावा स्कूलों को डेस्क और बेंच, डिजिटल उपकरण, शिक्षण सामग्री और खेल किट उपलब्ध करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed