फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BKU Stages Protest in Shamli Over SIR, Anger Over 14 Cancelled Trains

सीजेपी आंदोलन: शामली में भाकियू का धरना, एसआईआर के विरोध में नारेबाजी; 14 ट्रेनें निरस्त होने पर आक्रोश

Sat, 10 Oct 2026 03:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 10 Oct 2026 03:18 PM IST
सार
Register For Event

शामली में दिल्ली जाने से रोके गए भाकियू कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर धरना दिया। एसआईआर में कथित अनियमितताओं की जांच की मांग उठाई और दिल्ली-सहारनपुर रेलमार्ग पर 14 ट्रेनें निरस्त होने पर नाराजगी जताई। 

विज्ञापन
BKU Stages Protest in Shamli Over SIR, Anger Over 14 Cancelled Trains
शामली में भाकियू का धरना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली जाने से रोके जाने के बाद कलक्ट्रेट पर धरना दिया। किसानों ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच और पात्र मतदाताओं के मताधिकार की रक्षा की मांग उठाई। प्रदर्शन में विभिन्न खापों के चौधरी भी शामिल हुए। इस दौरान दिल्ली-सहारनपुर रेलमार्ग पर 14 ट्रेनें निरस्त रहने से यात्रियों को हुई परेशानी पर भी आक्रोश जताया गया।

विज्ञापन


दिल्ली जाने से रोके गए भाकियू कार्यकर्ता
दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे भाकियू (टिकैत) के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गांव सोंता और अन्य स्थानों पर रोक लिया। इससे नाराज कार्यकर्ता शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचे और धरना देकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में विभिन्न खापों के चौधरी, किसान नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सीजेपी आंदोलन पर पुलिस की सख्ती: सपा सांसद हरेंद्र मलिक और विधायक हिरासत में; शामली में किसान कार्यकर्ता रोके

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

एसआईआर में कथित अनियमितताओं की जांच की मांग
भाकियू के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन के बाद अपर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया पारदर्शी बनाने की मांग की गई।

भाकियू ने मांग की कि एसआईआर के दौरान मतदाता सूची से हटाए गए नामों और प्राप्त शिकायतों की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए। जिन पात्र नागरिकों के नाम गलत तरीके से हटाए गए हैं, उन्हें नियमानुसार दोबारा सूची में शामिल किया जाए। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।

किसान नेताओं को हाउस अरेस्ट करने का दावा
दिल्ली में प्रदर्शन में शामिल होने की तैयारी कर रहे किसान नेताओं मास्टर जाहिद, कविता और विदेश मलिक को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। गांव सोंता में भाकियू कार्यकर्ताओं को रोके जाने के बाद किसान नेताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में भाकियू जिला अध्यक्ष आशीष चौधरी, महिला जिला अध्यक्ष कविता चौधरी, बूटा प्रधान, विदेश मलिक, आशु चौधरी, दीपक भारद्वाज, आरिफ चौधरी और अजीत मलिक समेत विभिन्न खापों के चौधरी, किसान नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

14 ट्रेनें निरस्त, यात्रियों को हुई परेशानी
शनिवार को दिल्ली-सहारनपुर रेलमार्ग पर 14 ट्रेनें निरस्त रहने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली जाने वाले यात्रियों को बसों और दूसरे वाहनों का सहारा लेना पड़ा। यात्रियों का कहना था कि कम किराये और सुविधाजनक सफर के कारण वे ट्रेन से यात्रा करना पसंद करते हैं, लेकिन ट्रेनें निरस्त होने से उनकी योजनाएं प्रभावित हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed