{"_id":"6a9c6978377368cac007c70c","slug":"cultural-programmes-presented-by-the-children-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1016-164038-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: शिक्षक दिवस पर बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: शिक्षक दिवस पर बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
Sun, 06 Sep 2026 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को डुमरियागंज क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर देश के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया गया। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को स्मरण किया। डुमरियागंज स्थित पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक धर्मराज दुबे के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान शिक्षकों ने डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस के महत्व और शिक्षा के प्रति जिम्मेदारियों की जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन