फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Deadline for submitting exam forms and fees extended; relief for students

Siddharthnagar News: परीक्षा फॉर्म और फीस जमा करने की तिथि बढ़ी, विद्यार्थियों को सहूलियत

Sun, 23 Aug 2026 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 23 Aug 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Deadline for submitting exam forms and fees extended; relief for students
- माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा को लेकर परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि में हुआ बदलाव
विज्ञापन

- अब पांच सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म, नहीं होगी दिक्कत
सिद्धार्थनगर/ तुलसियापुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा संस्थागत परीक्षा में कक्षा 10 और 12 के संस्थागत और व्यक्तिगत छात्रों के परीक्षा आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि पांच सितंबर तक बढ़ा दी गई है। इससे बच्चों को आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने में सहूलियत मिलेगी।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 को लेकर परिषद ने तैयारी शुरू कर दी है। वहीं, परीक्षा केंद्र बनाए जाने के लिए कागजी प्रक्रिया चल रही है। परीक्षा फाॅर्म भरने सहित बोर्ड से जुड़ी अन्य गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने पत्र जारी कर निर्देश दिए गए हैं। पहले कई स्कूलों में फीस और फॉर्म समय पर जमा नहीं हो पाए थे, इसी वजह से तिथि बढ़ाई गई है। स्कूल की ओर से फीस जमा एक सितंबर 2026 तक होगी। पांच सितंबर 2026 तक सूचना अपलोड करनी होगी। डाटा की जांच और संशोधन 06 सितंबर से 11 सितंबर 2026 तक होगा। फोटोयुक्त नामावली जमा करने की तिथि 30 सितंबर तक तय की गई है।
विज्ञापन

स्कूल प्रधानाचार्य छात्र-छात्राओं से फीस लेकर उसे एकमुश्त चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करेंगे। ऑनलाइन फीस जमा करने के बाद छात्र-छात्राओं का शैक्षिक विवरण upmsp.edu.in पर अपलोड करना अनिवार्य है। छह से 11 सितंबर तक केवल संशोधन, अपडेट होगा। इस दौरान नए छात्र का डाटा अपलोड नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में डीआईओएस अरुण कुमार ने बताया कि परिषद की ओर से जारी निर्देशों का पालन करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed