फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Kalash Vandan Yatra taken out

Siddharthnagar News: कलश वंदन यात्रा निकाली

Sun, 23 Aug 2026 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 23 Aug 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Kalash Vandan Yatra taken out
भारतभारी। संत शिरोमणि रविदास महाराज के जयंती वर्ष में भाजपा ने रविवार को कलश वंदन यात्रा निकाली। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। डुमरियागंज विधानसभा के भारतभारी मंडल अध्यक्ष रामू गौतम की अगुवाई में ढोल नगाड़ों के बीच संत रविदास की जन्मस्थली से आए कलश को अपने सिर पर रखकर निकली गई।
विज्ञापन

यात्रा का शुभारंभ भारतभारी नगर पंचायत के मोतीगंज चौराहा पर स्थित भाजपा कार्यालय से निकाली गई। मोतीगंज से निकली कलश वंदन यात्रा में मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह रहे। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने अपने जीवन और विचारों के माध्यम से समाज को जात-पात और भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
विज्ञापन

डुमरियागंज विधानसभा के संयोजक और भाजपा के वरिष्ठ नेता व भारतभारी नगर पंचायत के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा पहुंचे, जहां मंडल अध्यक्ष रामू गौतम ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। नगर पंचायत अध्यक्ष चंदू चौधरी ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती वर्ष पर निकाली जा रही कलश वंदन यात्रा समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ते हुए संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएगी। यात्रा का उद्देश्य संत रविदास के समरस समाज के संकल्प को जनआंदोलन बनाना है। कलश यात्रा भारतभारी मंडल में मोतीगंज कार्यालय से निकलकर खरगौला, बढ़या भोला नाथ, मनोहरपुर, देवरिया, भ्रमण कर संत रविदास कलश वंदन यात्रा का तेलियाडीह में समापन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed