फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Tekdhar Temple adorned with verses from Tulsidas's Ramcharitmanas, devotees performed a collective recitation

Siddharthnagar News: तुलसी के मानस से सजा टेकधर मंदिर, श्रद्धालुओं ने किया सामूहिक पाठ

Thu, 20 Aug 2026 10:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 20 Aug 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Tekdhar Temple adorned with verses from Tulsidas's Ramcharitmanas, devotees performed a collective recitation
- टेकधर मंदिर में श्रद्धा से मनाई तुलसीदास जयंती
विज्ञापन

बांसी। कस्बे के टेकधर मंदिर में बुधवार शाम गोस्वामी तुलसीदास जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। देर रात तक चले कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा और रामायण का पाठ किया। मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ गोस्वामी तुलसीदास के चित्र पर माल्यार्पण और पूजा-अर्चन से हुआ। पूर्व सांसद डॉ. चंद्रशेखर त्रिपाठी ने कहा कि तुलसीदास ने रामचरितमानस के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाया। बदलते सामाजिक परिवेश में उनके विचार, मर्यादा, सत्य, त्याग और मानवता का संदेश आज भी प्रासंगिक है।
विज्ञापन

बृजराज मिश्र ने कहा कि तुलसी साहित्य भारतीय संस्कृति, लोकमंगल और सामाजिक समरसता का महत्वपूर्ण आधार है। नई पीढ़ी को तुलसीदास के साहित्य और आदर्शों से जोड़ने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोलानाथ पाठक ने कहा कि तुलसीदास की रचनाएं समाज को धर्म, संस्कार, सदाचार और मानवता का मार्ग दिखाती हैं। वहीं अनुपमा सिंह दुबे ने कहा कि तुलसीदास का साहित्य केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है बल्कि परिवार, समाज और मानव जीवन के लिए भी महत्वपूर्ण संदेश देता है।

इस अवसर पर देवेंद्र धर द्विवेदी, पवन मिश्रा, अभिषेक प्रताप सिंह, राहुल कसेरा, मोहन बाबा, गोपी यादव, राम सुधार बाबा सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed