{"_id":"6a8f489847b7099393047b34","slug":"villagers-caught-a-suspect-mistaking-him-for-a-thief-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-163484-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: चोर समझकर ग्रामीणों ने संदिग्ध को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: चोर समझकर ग्रामीणों ने संदिग्ध को पकड़ा
Thu, 27 Aug 2026 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
घोसियारी। खेसरहा थाना क्षेत्र के बदुरगहना गांव में मंगलवार रात में घूम रहे संदिग्ध व्यक्ति को चोर समझ कर ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पकड़ा गया व्यक्ति कुछ भी बता पाने में असमर्थ है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के बदुरगहना गांव रात करीब 11 बजे गांव के मालवीय के घर के सामने एक संदिग्ध खड़ा था। कुछ आहट पाकर घर के परिजन जाग गए। चोर कह कर पूरे गांव में शोर हो गया। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर 112 पर फोन कर पीआरवी को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पीआरवी ने उसे कुर्थिया चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
इस संबंध में चौकी प्रभारी कुर्थिया वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि रात में ही पुलिस उसको लेकर थाने पर गई है लेकिन वह कुछ बता नहीं पा रहा है।