फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Karnataka ATS two youths detained  in Sitapur  suspected Pakistan connection

UP News: आतंकी गतिविधि में सीतापुर के दो युवक गिरफ्तार, यूपी एटीएस व कर्नाटक की कलबुर्गी पुलिस ने की कार्रवाई

Fri, 14 Aug 2026 05:25 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 14 Aug 2026 05:25 PM IST
सार
Register For Event

सीतापुर में यूपी ATS और कर्नाटक पुलिस का संयुक्त रूप से बड़ा एक्शन हुआ है। टीम ने दो युवकों को उठाया है। सोशल मीडिया के माध्यम से दोनों के पाकिस्तान से कनेक्शन होने का शक है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Karnataka ATS two youths detained  in Sitapur  suspected Pakistan connection
एटीएस - फोटो : IANS

विस्तार

यूपी के सीतापुर में बिसवां के रामभारी गांव निवासी मो. समीर (23) को यूपी एटीएस व कर्नाटक की कलबुर्गी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर गिरफ्तार किया है। उसके साथ सदरपुर के जाफरपुर कलां गांव निवासी सलमान को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों युवकों पर सोशल मीडिया पर आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, समीर और सलमान कर्नाटक के कलबुर्जी में बीफ निर्यातक कंपनी में मजदूरी करते हैं। समीर को बुधवार को यूपी एटीएस व पुलिस ने कलबुर्गी से गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार समीर देश-विरोधी और कट्टरपंथी गतिविधियों से जुड़े कई सोशल मीडिया अकाउंट फॉलो कर रहा था। उसके खिलाफ कलबुर्गी के यूनिवर्सिटी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस उसके मोबाइल फोन की विस्तृत फोरेंसिक जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार यूपी एटीएस की छापेमारी के दौरान समीर के कमरे से कुछ नक्शे भी बरामद किए गए हैं। एटीएस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आरोपियों पर पाकिस्तान में मौजूद लोगों और चरमपंथी नेटवर्क के सदस्यों से सोशल मीडिया के जरिये नियमित संपर्क में रहने का भी आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed