फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Make young children proficient in mathematics and language: BEO

गणित व भाषा में नौनिहालों को करें दक्ष : बीईओ

Sat, 22 Aug 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 22 Aug 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Make young children proficient in mathematics and language: BEO
लहरपुर। ब्लाॅक संसाधन केंद्र में शुक्रवार को पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। यह प्रशिक्षण गणित व भाषा के शिक्षकों को दिया जा रहा है। बीईओ ने कहा कि गणित व भाषा में नौनिहालों को दक्ष करें।
विज्ञापन


बीईओ सुरेंद्र नाथ प्रजापति ने प्रतिभागी शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्राथमिक शिक्षा को बुनियादी शिक्षा कहा जाता है। इसमें भाषा और गणित विषय पर विशेष बल दिया जाता है। जब बच्चा भाषा में दक्ष होगा तो निश्चित रूप से आगे की शिक्षा उसके लिए आसान होगी। इसलिए बच्चे की बुनियाद मजबूत होना आवश्यक है। निपुण भारत मिशन में भी इसी को महत्व दिया गया है।
विज्ञापन


एआरपी ऋषिकेश वाजपेयी ने बच्चों की पठन क्षमता के विकास को बढ़ावा देने वाले बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी। संदर्भदाता आनंद शुक्ला, शालिनी देवी, अंकुर शुक्ला, संदीप कुमार आदि ने पाठ्य पुस्तक, अभ्यास पुस्तिका व कार्य पुस्तिका आदि के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर सुरेश प्रकाश सिंह, सतीश वर्मा, नितिन जायसवाल, सत्येंद्र मिश्रा व शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed