फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Phoolan Devi faced many struggles in her life.

Sitapur News: फूलन देवी ने जीवन में अनेक संघर्षों का सामना किया

Mon, 10 Aug 2026 09:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 10 Aug 2026 09:43 PM IST
विज्ञापन
Phoolan Devi faced many struggles in her life.
सपा का कार्यक्रम
सीतापुर। शहर के लोहारबाग स्थित सपा जिला कार्यालय में सोमवार को लोक संघर्ष की प्रतीक और शोषितों की आवाज स्व. फूलन देवी की जयंती पर गोष्ठी आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष शमीम कौसर सिद्दीकी ने फूलन देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि फूलन देवी का संघर्षपूर्ण जीवन आने वाली पीढ़ियों को अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने और सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि फूलन देवी ने विपरीत परिस्थितियों में अनेक संघर्षों का सामना किया। उनका जीवन सामाजिक असमानता, शोषण और अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि फूलन देवी ने लोकतांत्रिक राजनीति के माध्यम से समाज के वंचित और कमजोर वर्गों की आवाज सदन तक पहुंचाने का प्रयास किया। उनके संघर्ष और विचार आज भी सामाजिक न्याय के लिए प्रेरणा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोष्ठी में देवीशंकर बाजपाई, कार्यालय प्रभारी जय सिंह, नगर अध्यक्ष अनस खान, चंद्रशेखर यादव, राजकिशोर गौतम, अरशद खान, समीक्षा शुक्ला, लेखराज लोधी, साबिर अली, महानंद यादव, अंकित कुमार और राजकुमार कश्यप समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed