फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Protest ends, ration shops reopen

Sitapur News: प्रदर्शन खत्म, खुल गईं राशन की दुकानें

Thu, 06 Aug 2026 11:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Protest ends, ration shops reopen
खैराबाद। उचित दर विक्रेताओं ने कम लाभांश के विरोध में राशन वितरण का बहिष्कार किया था। बृहस्पतिवार को सहमति बनने के बाद क्षेत्र में राशन की दुकानें खुल गईं। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन ने यह बहिष्कार किया था। इस कारण अगस्त माह का राशन वितरण लंबित हो गया था। जिले की 1819 सरकारी राशन की दुकानों पर ताला लग गया था। सैकड़ों कोटेदारों ने लखनऊ में विधानसभा के पास डेरा डाला था। उनकी मांग थी कि उत्तर प्रदेश में 90 रुपये प्रति क्विंटल लाभांश न्यूनतम है। मुख्यमंत्री ने इस लाभांश को बढ़ाकर 125 रुपये करने की घोषणा की। इसके बाद एसोसिएशन ने बृहस्पतिवार को बहिष्कार वापस ले लिया। एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव अशोक कुमार सिंह ने बताया कि यह संघर्ष एक महीने से चल रहा था। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed