{"_id":"6a7cbb0df969dd6a98096e61","slug":"workers-staged-a-protest-demanding-sitapur-news-c-102-1-stp1002-161978-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: मजदूरों ने प्रदर्शन कर मांगा 125 दिन रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: मजदूरों ने प्रदर्शन कर मांगा 125 दिन रोजगार
Wed, 12 Aug 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 12 Aug 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
मजदूरों का प्रदर्शन
पिसावां। विकासखंड पिसावां में बुधवार को समता किसान मजदूर संगठन के बैनर तले मजदूरों ने मनरेगा और वीबी-जी रामजी से जुड़ी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। निरीक्षण भवन से नारे लिखी तख्तियां, तिरंगा और संगठन का झंडा लेकर मजदूर विकासखंड कार्यालय पहुंचे। यहां शहीद स्तंभ पर पुष्प अर्पित कर वीर शहीदों को नमन किया। इसके बाद संविधान की प्रस्तावना पढ़ी गई।
संगठन की जिला प्रतिनिधि रिचा सिंह ने कहा कि पूर्वजों के बलिदान से ही लोकतांत्रिक तरीके से अधिकारों की आवाज उठाने का अवसर मिला है। मजदूरों ने जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर के नाम ज्ञापन बीडीओ को सौंपा।
ज्ञापन में वीबी-जी रामजी के तहत ग्राम पंचायतों के श्रेणी विभाजन पर सवाल उठाते हुए मांग के अनुसार काम उपलब्ध कराने, बजट आवंटन सुनिश्चित करने, 125 दिन रोजगार देने और तकनीकी समस्याएं दूर करने की मांग की गई।
विज्ञापन
मजदूरों ने खमरिया में आठ लोगों के जॉब कार्ड न बनने, मुड़वा में मांग के बावजूद पुरुष मजदूरों के नाम मास्टर रोल में दर्ज न होने और चिरहुला में सात दिन काम के बावजूद कम हाजिरी लगाने की शिकायत की। फखरपुर में 165 की मांग के मुकाबले 152 नाम दर्ज होने समेत अन्य गांवों की समस्याएं भी उठाईं। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में मजदूर मौजूद रहे।