फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Young man shot himself immediately after returning from his in-laws' house.

सुल्तानपुर: ससुराल से लौटते ही युवक ने खुद को मारी गोली, विवाद सुलझाने के बाद पहुंचा था घर

Tue, 13 Oct 2026 07:41 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 13 Oct 2026 07:41 PM IST
सार
Register For Event

चचेरे भाई सोनू सिंह ने बताया कि मृतक की  साली की शादी भी इसी गांव में हुई थी। साली के ससुराल पक्ष और मृतक के सुसराल पक्ष के बीच किसी विवाद को सुलझाने के लिए बातचीत चल रही थी और समझौता भी हो चुका था। मामले की जांच की जा रही है।
 

विज्ञापन
Young man shot himself immediately after returning from his in-laws' house.
युवक ने खुद को मारी गोली। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुल्तानपुर जिले के धनेछ गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। मृतक मंगलवार शाम करीब 4 बजे ससुराल से लौटकर घर आया था जिसके बाद घर के अंदर ही यह घटना अंजाम दी। पुलिस और फील्ड यूनिट ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के धनेछ गांव निवासी दिग्विजय सिंह (32 वर्ष) पुत्र लाल प्रताप सिंह का अपनी पत्नी अमृता सिंह से विवाद चल रहा था। पत्नी का मायका जौनपुर जिले के थाना सुजानगंज, अलैया हरिपुर बाजार में है। बताया जा रहा है कि दिग्विजय मंगलवार को ससुराल से लौटकर आए थे, जिसके बाद घर में ही यह घटना हुई।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक दिग्विजय ने घर में रखी पिता की लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मार ली। हालांकि पुलिस की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूचना पर सीओ लंभुआ ऋतिक कपूर मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ कर जांच शुरू की। वहीं, मृतक के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ में रखा गया है जहां से लंभुआ पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक अपने पीछे दो बेटी और एक बेटा छोड़ गए हैं। पिता की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। दिग्विजय की शादी आठ वर्ष पूर्व हुई है। उनकी एक बड़ी बेटी ध्रुवी (6 वर्ष) उसके बाद दूसरी बेटी सुरभी (5 वर्ष) और सबसे छोटा एक बेटा शौर्य (4 वर्ष) है। मृतक अपने माता पिता के इकलौते पुत्र थे उनकी एक बहन भी है।


चचेरे भाई सोनू सिंह ने बताया कि मृतक की  साली की शादी भी इसी गांव में हुई थी। साली के ससुराल पक्ष और मृतक के सुसराल पक्ष के बीच किसी विवाद को सुलझाने के लिए बातचीत चल रही थी और समझौता भी हो चुका था। आज उसी मामले में वे ससुराल गए थे और घर लौटने के बाद शाम करीब 4:50 के आसपास उन्हें फोन आया कि दिग्विजय सिंह ने गोली मार ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed