फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   E-rickshaw driver falls into under-construction drain; dies after iron rod pierces his abdomen.

Unnao News: निर्माणाधीन नाले में गिरा ई-रिक्शा चालक, पेट में सरिया घुसने से मौत

Mon, 24 Aug 2026 01:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver falls into under-construction drain; dies after iron rod pierces his abdomen.
चकलवंशी। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर अकबरपुर दबौली के पास शनिवार रात एक निर्माणाधीन नाले में गिरने से ई-रिक्शा चालक रूप सिंह (55) की मौत हो गई। नाले के आसपास सुरक्षा न होने से उनके पेट में सरिया घुस गई थी।
विज्ञापन

माखी थानाक्षेत्र के अकबरपुर दबौली गांव निवासी रूप सिंह उर्फ बिट्टटन खेती के साथ ई-रिक्शा भी चलाते थे। शनिवार रात दस बजे वह उन्नाव से पैदल घर लौट रहे थे। गांव के पास नाले की खोदाई कर लोहे की सरिया का जाल डाला गया था, जिसके किनारे कोई सुरक्षा नहीं थी। पैर फिसलने से वह नाले में गिरे और निकली सरिया उनके पेट में जा घुसी।
विज्ञापन


राहगीरों ने उन्हें देखा और परिजनों को बताया। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने कानपुर हैलट रेफर किया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन शव घर लाए, पुलिस को सूचना दी। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। रूप सिंह की मौत से उनकी पत्नी मीरा, बेटे अमन और बेटी गोल्डी बेहाल हैं। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed