फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   AYUSH intern doctors stage protest Honorarium stuck 7500 for 15 years raise voices slogan-shouting

विरोध पर उतरे आयुष इंटर्न डॉक्टर: 15 साल से 7500 रुपये पर अटका मानदेय, उठाई आवाज; धरना और नारेबाजी

Thu, 03 Sep 2026 05:48 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 03 Sep 2026 05:48 PM IST
सार
Register For Event

आयुष इंटर्न डॉक्टरों ने 15 साल से 7,500 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलने के विरोध में बुधवार को शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। डॉक्टरों ने मानदेय बढ़ाकर कम से कम 25 हजार रुपये करने और समानता लागू करने की मांग की। उनका कहना है कि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो सात सितंबर को चौकाघाट से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला जाएगा।

विज्ञापन
AYUSH intern doctors stage protest Honorarium stuck 7500 for 15 years raise voices slogan-shouting
मानदेय के लिए कामकाज छोड़ विरोध पर उतरे आयुष इंटर्न डॉक्टर। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सरकारी आयुष चिकित्सा महाविद्यालयों में कार्यरत इंटर्न डॉक्टरों ने मानदेय बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। इंटर्न डॉक्टरों का कहना है कि वे सरकारी आयुष अस्पतालों में 24 घंटे मरीजों की सेवा, रात्रि ड्यूटी और बाह्य रोगी विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें वर्ष 2011 से महज 7,500 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है।

विज्ञापन




इंटर्न डॉक्टरों ने कहा कि 15 वर्षों से मानदेय में कोई संशोधन नहीं हुआ है। वर्तमान मानदेय के हिसाब से एक डॉक्टर को प्रतिदिन करीब 250 रुपये ही मिलते हैं। उनका कहना है कि यह राशि मौजूदा महंगाई को देखते हुए बेहद कम है। वर्ष 2011 से अब तक महंगाई में कई गुना वृद्धि हुई, लेकिन आयुष इंटर्न का मानदेय पुराने स्तर पर ही कायम है। इससे इंटर्न डॉक्टरों को आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने पड़ोसी राज्यों में मिल रहे मानदेय का हवाला देते हुए कहा कि बिहार में आयुष इंटर्न को 27 हजार रुपये, दिल्ली में 26,500 रुपये और राजस्थान में 23,500 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है। इसके मुकाबले उत्तर प्रदेश में केवल 7,500 रुपये मिलना बड़ी आर्थिक विषमता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंटर्न डॉक्टरों ने राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा पद्धति आयोग की गाइडलाइन और समान कार्य के लिए समान वेतन के सिद्धांत के अनुरूप मानदेय में समानता लागू करने की मांग की है। उनकी प्रमुख मांग है कि आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी चिकित्सा पद्धति के इंटर्न डॉक्टरों का मानदेय बढ़ाकर कम से कम 25 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाए।

डॉक्टरों का कहना है कि मानदेय वृद्धि से संबंधित फाइल पिछले कई महीनों से वित्त विभाग और आयुष विभाग के बीच लंबित है। उन्होंने शासन से तत्काल इस पर निर्णय लेते हुए मंत्रिमंडल से शासनादेश जारी करने की मांग की है।

इंटर्न डॉक्टरों ने चेतावनी दी कि तीन सितंबर का प्रदर्शन केवल सांकेतिक शुरुआत है। मांगों पर तत्काल कार्रवाई नहीं हुई तो सात सितंबर को राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय, चौकाघाट से जिलाधिकारी कार्यालय वाराणसी तक शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकाला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed