{"_id":"6a8d4f64d53ec70c030509e4","slug":"father-and-son-die-of-electrocution-while-decorating-in-varanasi-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में दर्दनाक हादसा: ईद मिलादुन्नबी की तैयारी के दौरान करंट से पिता-पुत्र की मौत, खुशियां मातम में बदलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में दर्दनाक हादसा: ईद मिलादुन्नबी की तैयारी के दौरान करंट से पिता-पुत्र की मौत, खुशियां मातम में बदलीं
Tue, 25 Aug 2026 01:46 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:46 PM IST
वाराणसी में बारावफात की सजावट करते समय बेटा करंट की चपेट में आ गया। उसे तड़पता देख पिता भी दौड़ पड़े। इस दौरान पिता-पुत्र दोनों की करंट से मौत हो गई।
विज्ञापन
पिता-पुत्र की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में सिगरा थाना क्षेत्र के लल्लापुरा के काजीपुर खुर्द में मंगलवार सुबह ईद मिलादुन्नबी पर विद्युत झालर की सजावट के दौरान पिता सलीमुद्दीन उर्फ पप्पू (45) और पुत्र अनस (18) की करंट लगने से मौत हो गई। सिगरा पुलिस ने पिता-पुत्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। त्योहार की खुशियां क्षण भर में मातम में बदल गईं। काजीपुर खुर्द निवासी सलीमुद्दीन के घर में ईद मिलादुन्नबी की तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिशयन नहीं मिलने पर सुबह आठ बजे अनस झालर लगाने लगा। लतर में कुछ बल्ब नहीं जल रहे थे, जिसे वह डायरेक्ट करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान लतर में शॉर्ट सर्किट हो गया और पूरे झालर में करंट दौड़ गया। अनस करंट की चपेट में आकर तड़पने लगा। बेटे को छटपटाता देख पिता सलीमुद्दीन बचाने दौड़े, लेकिन वह भी करंट की जद में आकर तार से चिपक गए।
विज्ञापन
काफी देर तक दोनों तार से चिपके रहे। शोर सुनकर पड़ोसी और परिजन पहुंचे और घर के मेन लाइन का स्विच बंद किया। परिजनों ने तुरंत दोनों को मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि तीन भाइयों में सबसे बड़े सलीमुद्दीन क्षेत्र के एमजे मैरिज लॉन में मैनेजर थे। दोनों भाई पावरलूम का काम करते हैं। सलीमुद्दीन के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटी है। परिवार की जिम्मेदारियां सलीमुद्दीन के कंधे पर ही थी। बेटे और पति का एक साथ शव देखकर पत्नी बेसुध हो गईं। वहीं, बेटी का भी रो-रोकर बुरा हाल है।