फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kedarnath Singh BJP candidate for Varanasi Graduate constituency and Dr. Pramod Mishra for Teachers chunav

यूपी: स्नातक सीट से केदारनाथ सिंह को 5वीं बार भाजपा का टिकट, शिक्षक सीट पर डॉ. प्रमोद कुमार

Tue, 29 Sep 2026 01:58 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 29 Sep 2026 01:58 PM IST
सार
Register For Event

भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की है। वाराणसी स्नातक सीट के लिए केदारनाथ सिंह को प्रत्यासी बनाया गया है।  

विज्ञापन
Kedarnath Singh BJP candidate for Varanasi Graduate constituency and Dr. Pramod Mishra for Teachers chunav
केदारनाथ सिंह और डॉ. प्रमोद मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधान परिषद चुनाव में भाजपा ने वाराणसी की दोनों प्रमुख सीटों पर पुराने चेहरों पर दांव लगाया है। स्नातक सीट से केदारनाथ सिंह को पार्टी ने पांचवीं बार प्रत्याशी बनाया है। शिक्षक सीट से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा को पहली बार भाजपा का टिकट मिला है। 

विज्ञापन


भाजपा ने स्नातक सीट पर केदारनाथ सिंह पर लगातार पांचवीं बार भरोसा जताया है। उनका भाजपा के साथ इस सीट का पुराना चुनावी नाता रहा है। उन्होंने 2004 के उपचुनाव में भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2008 और 2014 के चुनाव में भी पार्टी प्रत्याशी के तौर पर विजयी रहे। 
विज्ञापन


2020 में वह फिर भाजपा के टिकट पर मैदान में उतरे, लेकिन समाजवादी पार्टी के आशुतोष सिन्हा से 3,850 मतों से चुनाव हार गए थे। केदारनाथ सिंह काशी हिंदू विश्वविद्यालय में विधि स्नातक हैं। 1972 में छात्र संघ के उपाध्यक्ष भी निर्वाचित हुए थे। वह भाजपा में किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष और मुख्य कार्यकारिणी में भी प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष हैं प्रमोद मिश्रा
शिक्षक सीट पर डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा पहली बार भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। प्रमोद मिश्रा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष हैं। 2020 के वाराणसी शिक्षक एमएलसी चुनाव में प्रमोद कुमार मिश्रा निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरे थे। समाजवादी पार्टी के लाल बिहारी यादव ने उन्हें 936 मतों के अंतर से चुनाव हराया था। लाल बिहारी यादव को 7,766 वोट मिले थे, जबकि प्रमोद मिश्रा को 6,830 मत मिले थे। भाजपा समर्थित प्रत्याशी चेतनारायण सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। अब छह साल बाद शिक्षक सीट के चुनाव में प्रमोद मिश्रा भाजपा के आधिकारिक प्रत्याशी के तौर पर मैदान में होंगे। पार्टी की ओर से उन्हें टिकट ऐसे समय दिया गया है, जब वह शिक्षक संगठन में भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। कमलाकर चौबे आदर्श सेवा इंटर कॉलेज में अंग्रेजी के प्राध्यापक प्रमोद मिश्रा बड़ागांव क्षेत्र के रहने वाले हैं। उनके पिता कामता प्रसाद मिश्रा तीन बार पिंडरा के ब्लॉक प्रमुख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed