{"_id":"6ac71f0624302cb01f01706c","slug":"nitin-navin-attacks-congress-in-kashi-narendra-modi-became-pm-through-public-mandate-2026-10-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी में नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला: शहजादे विरासत से राजनीति में पहुंचे, नरेंद्र मोदी जनादेश से बने पीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी में नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला: शहजादे विरासत से राजनीति में पहुंचे, नरेंद्र मोदी जनादेश से बने पीएम
Thu, 08 Oct 2026 10:11 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 08 Oct 2026 10:11 AM IST
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की काशी में पहली जनसभा हुई। इस दौरान नितिन नवीन ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। कहा कि राजपरिवार के शहजादे विरासत से राजनीति में पहुंचे, जबकि मोदी जनादेश से प्रधानमंत्री बने। कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले असामाजिक तत्वों के साथ दिल्ली में अराजकता फैलाई जा रही है।
विज्ञापन
मंच पर लोगों का अभिवादन करते सीएम हिमंत बिस्व सरमा, सीएम योगी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को काशी में पहली जनसभा की और कांग्रेस के दिल्ली प्रदर्शन पर निशाना साधा। वाराणसी में नितिन नवीन बोले कि कांग्रेस राजपरिवार के शहजादे विरासत के सहारे राजनीति में पहुंचे हैं। नरेंद्र मोदी को भाजपा ने प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया और देश की जनता ने उन्हें चुनकर दिल्ली पहुंचाया।
विज्ञापन
दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन को नितिन नवीन ने अराजकतावादी मानसिकता और सोच करार दिया। साथ ही कहा कि देश को अराजकता के दौर में ले जाने की साजिश है। असामाजिक तत्वों को लेकर दिल्ली में अराजकता फैलाई जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने ये भी कहा कि जब घुसपैठियों का नाम कटता है तो देश के लोकतंत्र पर सवाल उठाया जाता है। इस सोच को भारत की जनता करारा जवाब देगी। घुसपैठियों को हक दिलाने की कोशिश भाजपा कभी सफल नहीं होने देगी। जो लोगों का हक छीनने का काम करते हैं उन्हीं की चिंता कांग्रेस को रहती है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के 25 साल पूरे होने पर आयोजित इस कार्यक्रम में उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ हेमांग जोशी भी मौजूद थे। जनसभा से पहले वडनगर से वाराणसी आई बाइक रैली के सदस्यों का स्वागत हुआ। इसके बाद गुजरात की 10 नदियों से लाए गए जल से काशी विश्वनाथ का अभिषेक भी किया गया।
Trending Videos
सांस्कृतिक, आध्यात्मिक विरासत और विकास प्रदेश की नई पहचान बनी: सीएम योगी
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदली है। माफिया मिट्टी में मिल गए हैं। सांस्कृतिक, आध्यात्मिक विरासत और विकास प्रदेश की नई पहचान बनी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम, अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर और मां विंध्यवासिनी कॉरिडोर विरासत के उदाहरण हैं। भव्य-दिव्य कुंभ और मथुरा-वृंदावन की चहल-पहल भी नए उत्तर प्रदेश और नए भारत की पहचान है।
कहा कि सात अक्तूबर 2001 को गुजरात की धरती पर एक करिश्माई नेतृत्व का आगमन हुआ। उस समय भुज के भूकंप से गुजरात त्रस्त था। कई महीनों तक भूकंप के झटके आते रहे, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गुजरात फिर खड़ा हुआ और मॉडल स्टेट के रूप में सामने आया। सरकार के मुखिया के रूप में प्रधानमंत्री मोदी ने 25 वर्ष पहले गुजरात से जो यात्रा शुरू की, उसका अनुभव आज पूरा भारत ले रहा है।

राहुल गांधी, तुम सुन लो जब तक भारत में सनातन की शक्ति है, तुम नरेंद्र मोदी का बाल भी बांका नहीं कर सकते: हिमंत बिस्व सरमा
राहुल गांधी, तुम सुन लो! जब तक भारत में सनातन की शक्ति है, तुम नरेंद्र मोदी का बाल भी बांका नहीं कर सकते। ये बात जनसभा में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कही। वो बोले, जो लोग सोचते हैं कि 10-20 हजार लोगों को इकट्ठा करके नरेंद्र मोदी को रोका जा सकता है, वे गलत हैं।
उन्होंने कहा कि देश की करोड़ों माताओं की शक्ति, करोड़ों युवाओं की शक्ति और सनातन भारत का आशीर्वाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। उन्होंने कहा कि एक समय असम में हर दिन बम विस्फोट होते थे, लेकिन आज वहां सेमीकंडक्टर बन रहे हैं। यही नए भारत की तस्वीर है।
कभी संसद तक पर हमला होता था, लेकिन आज भारत पाकिस्तान में घुसकर जवाब देता है। एक समय लोग अयोध्या में राम मंदिर बनने की कल्पना भी नहीं करते थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राम मंदिर का निर्माण हुआ।