फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Top priority given technology growth in space economy Union Minister speaks in Kashi

यूपी: टेक्नोलॉजी को मिली है सर्वोच्च प्राथमिकता, स्पेस इकोनॉमिक्स की तरक्की; काशी में बोले- केंद्रीय मंत्री

Fri, 09 Oct 2026 05:51 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 09 Oct 2026 05:51 AM IST
सार
Register For Event

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार ने टेक्नोलॉजी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है, जिससे स्पेस इकोनॉमिक्स में तेजी से तरक्की हुई है। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में युवाओं से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि एआई को भी जवाब दिया जाएगा। इसी के साथ दो दिवसीय नमो बुक फेस्ट का समापन हो गया।

विज्ञापन
Top priority given technology growth in space economy Union Minister speaks in Kashi
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह का हुआ स्वागत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सांविधानिक पदों पर 25 साल पूरे होने पर रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में लगे दो दिवसीय नमो बुक फेस्ट का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि सरकार में टेक्नोलॉजी को सर्वोच्च प्राथमिकता मिली है। इसके साथ ही स्पेस इकोनॉमिक्स की भी तरक्की हुई है।

विज्ञापन


डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत का युवा प्रतिभाशाली है। पीएम नरेंद्र मोदी के आने के बाद युवाओं की आकांक्षाओं को नया मान मिला है। पीएम के शासनकाल में कई अहम अवसर भी युवाओं को मिले हैं। लगभग सभी क्षेत्रों में युवा अपनी प्रतिभा के दम पर आगे बढ़ रहे हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

स्पेस टेक्नोलॉजी को प्राइवेट कंपनियों के लिए खोल दिया गया है। इससे स्पेस इकोनॉमिक्स की पहले से बेहतर तरक्की हुई है। पाकिस्तान का नागरिक भी रोजगार के लिए विदेशों में जाने पर वहां अपना परिचय भारतीय के रूप में देता है। एक छात्र ने एआई से जुड़ा सवाल पूछा। इस पर उन्होंने कहा कि एआई का इस्तेमाल जरूरी है। एआई को भी जवाब दिया जाएगा।

बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने गंगा ट्रीटमेंट प्लांट पर चर्चा करते हुए बताया कि नमामि गंगे मिशन के तहत नई टेक्नोलॉजी से गंगा स्वच्छता पर तेजी से काम हो रहा है। इसमें युवा वैज्ञानिकों की भूमिका अहम है। कार्यक्रम में लेखक अमीश त्रिपाठी और सांसद मनोज तिवारी ने काशी, गंगा और लेखन पर विशेष चर्चा की। इस दौरान काशी पर आधारित डॉक्यूमेंट्री ''काशी बियॉन्ड द घाट'' दिखाई गई। अन्य वक्ताओं में आरजे रौनक, सुजैन, युवराज पोखरना, अंशु गुप्ता ने भी विचार रखे। वरिष्ठ पत्रकार अशोक श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया।

विज्ञापन

25 साल तक लगातार मुखिया बने रहने का रिकॉर्ड पीएम मोदी के पास
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में पत्रकारों से बात की। कहा कि साढ़े बारह साल तक सीएम और इतने समय से ही पीएम की जिम्मेदारी नरेंद्र मोदी बखूबी निभा रहे हैं। अब तक कोई और नेता नहीं है जो बिना किसी ब्रेक के इतने लंबे समय तक मुखिया रहा हो। यह अपने आप में एक रिकाॅर्ड है। विशेषकर लोकतांत्रिक व्यवस्था में। मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि कम्यूनिस्ट व्यवस्था में ऐसा देखने को मिलता है। लोकतांत्रिक में ऐसा नहीं होता है। इस समय विश्वभर में सबसे सीनियर मोस्ट लीडर मोदी ही हैं। समूचे विश्व में पीएम मोदी को लेकर रुचि बढ़ी है। यही वजह है कि बड़ी संख्या में लेखकों ने उन पर पुस्तकें लिखी हैं। बुक फेस्ट में नरेंद्र मोदी के संघ से लेकर राजनीति, सीएम, पीएम के रूप में सुशासन को लेकर सुधार सहित कई अहम क्षेत्रों को शामिल करते हुए लिखी गई कितावें शामिल की गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed