फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Union Minister Annapurna Devi said double-engine government making public trust cornerstone of development

पोषण माह अभियान: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा- जनविश्वास को विकास की आधारशिला बना रही डबल इंजन सरकार

Thu, 10 Sep 2026 10:13 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 10 Sep 2026 10:13 AM IST
सार
Register For Event

पोषण माह के शुभारंभ अवसर पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि बाबा विश्वनाथ की धरती से नौवें पोषण अभियान को आगे बढ़ा रहे जो सभी घरों से जुड़ा है। यही हमारे विकसित भारत की नींव है। 

विज्ञापन
Union Minister Annapurna Devi said double-engine government making public trust cornerstone of development
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नौवें राष्ट्रीय पोषण माह के शुभारंभ अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि पोषण माह अभियान कुपोषण से मुक्ति के साथ स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने जनविश्वास को विकास की आधारशिला बनाया है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बाबा विश्वनाथ की धरती से नौवें पोषण अभियान को आगे बढ़ा रहे जो सभी घरों से जुड़ा है। यही हमारे विकसित भारत की नींव है। पोषण हर दिन, हर पल पूरे समाज के प्रयास से चलने वाला जनभागीदारी का कार्यक्रम है। पोषण माह अभियान कुपोषण से मुक्ति के साथ स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प है। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2018 में पोषण अभियान की शुरुआत की थी। आज पोषण का यह संकल्प जनभागीदारी के माध्यम से आगे बढ़ रहा है। सरकार की नीतियां जब जनता के जीवन से जुड़ती हैं तो वे संस्कृति का हिस्सा बन जाती हैं। एक समय उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा गंभीर चिंता का विषय थी, लेकिन 2017 के बाद प्रदेश सरकार ने महिला सुरक्षा को अपनी प्राथमिकता में शामिल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा मजबूत इमारत के लिए जिस प्रकार नींव की जरूरत है उसी प्रकार विकसित भारत के लिए हमें बच्चों को मजबूती देना होगा। स्वस्थ परिवार के लिए मां का स्वस्थ होना सबसे जरूरी है, तभी आने वाली पीढ़ी सशक्त होगी। हर आंगनबाड़ी समाज के अपनत्व से निरंतर मजबूत हो यही हमारी सरकार और प्रधानमंत्री का संदेश है।

आंगनबाड़ी बहनों पर बच्चों के पोषण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी : बेबी रानी मौर्य
उत्तर प्रदेश की महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि इस वर्ष पोषण माह की थीम हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी है। आंगनबाड़ी बहनों पर बच्चों के पोषण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। वे बच्चों के पोषण और प्रारंभिक विकास का ध्यान रखकर विकसित भारत की मजबूत नींव रखने का कार्य कर रही हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के लिए किताबें और खिलौने भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें; सीएम योगी का तंज: 2017 से पहले शराब माफिया करता था बच्चों के पोषाहार की सप्लाई, बच्चे टाट लेकर आते थे

सुकन्या समृद्धि योजना बच्चियों के भविष्य को सुरक्षित करने का काम कर रही : सावित्री ठाकुर
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में पोषण अभियान के अंतर्गत देशभर में 150 करोड़ से अधिक जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की गई हैं। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहयोग प्रदान किया जा रहा है। वहीं, सुकन्या समृद्धि योजना बच्चियों के भविष्य को सुरक्षित करने का काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed