फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   UCOST and administration started detailed geological survey in almora

अल्मोड़ा में सतर्कता: नदियों के किनारे खतरे की जद में 1257 संरचनाएं, यूकॉस्ट ने किया भूगर्भीय सर्वेक्षण

Mon, 14 Sep 2026 11:31 AM IST
Heera ललित भट्ट
ललित भट्ट Published by: Heera Updated Mon, 14 Sep 2026 11:31 AM IST
सार
Register For Event

थराली और धराली में आई आपदा के बाद पहाड़ी क्षेत्रों में संभावित खतरों को देखते हुए यूकॉस्ट और अल्मोड़ा जिला प्रशासन ने अल्मोड़ा का विस्तृत भूगर्भीय सर्वेक्षण शुरू किया है। 

विज्ञापन
UCOST and administration started detailed geological survey in almora
नदी किनारे भूगर्भीय सर्वेक्षण करता वैज्ञानिकों का दल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थराली और धराली में आई आपदा के बाद से पहाड़ी क्षेत्रों में संभावित खतरों को देखते हुए उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) और अल्मोड़ा जिला प्रशासन की ओर से अल्मोड़ा का विस्तृत भूगर्भीय सर्वेक्षण शुरू किया है। वैज्ञानिक दल जिले की धरातलीय परिस्थितियों, नदियों के आसपास बसे क्षेत्रों और भूस्खलन प्रभावित स्थानों का वैज्ञानिक अध्ययन कर रहा है। प्रदेश में इस विशेष अध्ययन के लिए अल्मोड़ा जनपद का चयन किया गया है।

विज्ञापन

इस परियोजना के समन्वयक एवं यूकॉस्ट के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ नवीन चन्द्र जोशी ने बताया कि यह परियोजना नेपाल में आई त्रासदी के बाद और महत्वपूर्ण हो गई है। परियोजना के पहले चरण में रामगंगा और कोसी नदी समेत उनकी सहायक नदियों के किनारे बने भवनों और अन्य संरचनाओं की जीआईएस तकनीक के माध्यम से जियो टैगिंग की जा चुकी है। इन भवनों और संरचनाओं को रिसेंट फ्लड प्लेन (आरएफपी) और टी-1 जोन के आधार पर चिह्नित किया गया है। उन्होंने बताया कि कोसी और उसकी सहायक नदियों के किनारे शुरूआत में कुल 456 संरचनाओं को चिन्हित किया गया है तथा रामगंगा एवं उसकी सहायक नदियों के किनारे 801 संरचनाओं को जिओ टैग किया गया है। उन्होंने बताया कि परियोजना के दूसरे चरण में वैज्ञानिक दल धरातल पर जाकर ग्राउंड ट्रूथिंग करेगा एवं ऐसे भवनों और क्षेत्रों को चिन्हीकरण करेगा, जो जीआईएस तकनीक के माध्यम से संभावित खतरे वाले जोन में पाए गए हैं। इसके साथ ही नदियों के किनारे बसे मानव बस्तियों के लिए जोखिम का भी आकलन किया जाएगा।

विज्ञापन

यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो दुर्गेश पंत ने कहा कि अल्मोड़ा जिले के सफल अध्ययन के बाद यह अध्ययन पूरे उत्तराखंड में किया जाएगा। भविष्य में उत्तराखंड को नेपाल जैसी त्रासदी का सामना न करना पड़े इसके लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। यूकॉस्ट की ओर से इस प्रकार के अध्ययनों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रामगंगा किनारे 801 संरचनाएं पुराने बाढ़ मैदान में
अध्ययन के प्रारंभिक निष्कर्षों के अनुसार रामगंगा नदी के हालिया बाढ़ मैदान (आरएफपी) में 91 और पुराने बाढ़ मैदान यानी टी-1 क्षेत्र में 801 संरचनाएं चिन्हित हुईं। जोखिम आकलन में इनमें 233 संरचनाएं उच्च और 568 मध्यम जोखिम श्रेणी में पाई गईं। वहीं कोसी नदी के आरएफपी क्षेत्र में 15 और टी-1 क्षेत्र में 441 संरचनाएं चिन्हित की गईं। इनमें 23 उच्च और 418 मध्यम जोखिम श्रेणी में हैं।

 

 

नदियों के किनारे निर्माण पर नजर रखने की जरूरत
अध्ययन में गगास नदी के आरएफपी क्षेत्र में 40 और साई नदी के आरएफपी क्षेत्र में 11 संरचनाएं भी दर्ज की गई हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार ये आंकड़े सक्रिय नदी चैनलों और बाढ़ मैदानों के नजदीक बसी आबादी एवं बुनियादी ढांचे की संवेदनशीलता को सामने रखते हैं।

भूस्खलन के कारणों की होगी जांच
वैज्ञानिक दल हाल के दिनों में जिले के विभिन्न हिस्सों में हुए भूस्खलनों के मूल कारणों का भी अध्ययन करेगा। इसके तहत भूगर्भीय परिस्थितियों, भूमि की स्थिति और अन्य संभावित कारणों का वैज्ञानिक विश्लेषण कर दीर्घकालिक समाधान तलाशने का प्रयास किया जाएगा।

 

 

खतरे से पहले मिलेगा अलर्ट
सर्वेक्षण के बाद तैयार विस्तृत रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपी जाएगी। संभावित खतरे वाले क्षेत्रों में अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने की योजना है। यानी भविष्य में पहाड़ खिसकने या अन्य प्राकृतिक खतरे की आशंका होने पर लोगों को समय रहते चेतावनी मिल सकेगी। परियोजना के तहत तैयार मानचित्र और स्थानीय डाटाबेस का उपयोग संवेदनशील क्षेत्रों में निर्माण गतिविधियों के नियमन, जल निकासी व्यवस्था में सुधार, नदी कटाव वाले क्षेत्रों की निगरानी और आपदा प्रबंधन की रणनीति तैयार करने में किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed