{"_id":"6ab20e0bfe7f4827b50567b9","slug":"voting-begins-in-kichha-siraulikalan-long-queues-at-polling-booths-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊधमसिंह नगर: किच्छा- सिरौलीकलां में मतदान शुरू, बूथों पर लगी लंबी कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊधमसिंह नगर: किच्छा- सिरौलीकलां में मतदान शुरू, बूथों पर लगी लंबी कतारें
Tue, 22 Sep 2026 10:41 AM IST
गायत्री जोशी
अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर
अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर
Published by: गायत्री जोशी
Updated Tue, 22 Sep 2026 10:41 AM IST
नगर पालिका किच्छा और सिरौलीकलां में मंगलवार सुबह मतदान शुरू हो गया। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगी हैं। प्रशासन ने सभी बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
मतदान करने पहुंचे लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगर पालिका किच्छा और सिरौलीकलां में मतदान शुरू हो गया है। सुबह से ही विभिन्न बूथों पर मतदाताओं में उत्साह नजर आया। मतदाता कतार में खड़े होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने की बात कही है।
विज्ञापन
बूथ संख्या 67 पंत कॉलोनी और उत्तरांचल कॉलोनी में मतदाता कतार में खड़े होकर मतदान कर रहे हैं। वहीं बूथ संख्या 22 और 23 वरिष्ठ विपणन अधिकारी कार्यालय तथा बूथ संख्या 14, 15, 16 और 17 सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड कार्यालय में भी मतदान जारी है।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि सभी बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है।
विज्ञापन