फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Pauri's team won three matches.

Chamoli News: पौड़ी की टीम ने जीते तीन मैच

Tue, 13 Oct 2026 05:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 13 Oct 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
Pauri's team won three matches.
फोटो
विज्ञापन


गोपेश्वर में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। राज्य स्तरीय बालिका वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता में पहले दिन पौड़ी की टीमों ने दबदबा बनाए रखा। पहले दिन पौड़ी की टीम ने तीन मैच जीते।
खेल मैदान गोपेश्वर में मंगलवार को तीन दिवसीय राज्य स्तरीय बालिका वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू हुई। दशोली ब्लॉक प्रमुख विनीता देवी, विशिष्ट अतिथि जिला वॉलीबाल संघ चमोली के अध्यक्ष अशोक रावत ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। मंगलवार को अंडर 19 में अल्मोड़ा की टीम ने चमोली की टीम को 25-12, 25-20 से हराया। दूसरे मैच में पौड़ी ने रुद्रप्रयाग को 25-12 व 25-19 से हराया। अंडर 17 में पौड़ी ने नैनीताल को 25-10 व 25-13 से, दूसरे मैच में देहरादून ने चमोली की टीम को 21-25, 25-21 व 25-19 से हराया। अंडर 14 में पौड़ी की टीम ने देहरादून की टीम को 25-13, 25-20 जबकि चमोली ने टिहरी की टीम को 25-21, 25-20 व 20-25 से हराया। निर्णायक मंडल में जगदीश रावत, भुवनेंद्र बिष्ट, कुनाल, दीपक रावत, बलदेव कुमार, तुषार कांडपाल, विक्रम बिष्ट आदि मौजूद रहे। संचालन पृथ्वी बिष्ट ने किया। इस दौरान प्रतियोगिता के संयोजक जीआईसी गोपेश्वर के प्रधानाचार्य करमवीर सिंह, सह संयोजक राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैग्वाड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed