{"_id":"6a8980af8e3ebed830027b40","slug":"public-troubled-by-monkey-menace-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-126067-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बंदरों के उत्पात से जनता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बंदरों के उत्पात से जनता परेशान
Sat, 22 Aug 2026 04:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 22 Aug 2026 04:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्णप्रयाग। नगर पालिका क्षेत्र में बंदरों के बढ़ते उत्पात से परेशान लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। भाजपा चमोली के उपाध्यक्ष सुभाष चमोली और नगर पालिका परिषद के सभासद आलम पंवार ने बताया कि बंदर आए दिन आम लोगों पर हमला कर रहे हैं। इससे स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा पर संकट बना है। उन्होंने एसडीएम से नगर क्षेत्र को बंदरों के उत्पात से मुक्त कराने की मांग की। सुभाष चमोली ने लावारिस घूम रहे सांड़ की समस्या भी उठाई। उन्होंने बताया कि सांड़ चलते-फिरते लोगों पर हमला कर रहे हैं। कुछ दिन पहले संगम स्थित अन्न क्षेत्र के महंत पर भी सांड़ ने हमला किया था। संवाद
गैस उपकरणों की अनिवार्य जांच शुरू
कर्णप्रयाग। इंडेन गैस सर्विस की ओर से क्षेत्र में घर-घर जाकर पांच वर्षीय अनिवार्य निरीक्षण व जांच कार्य शुरू किया जा रहा है। एजेंसी की प्रबंधक रजनी थपलियाल ने बताया कि गढ़वाल मण्डल विकास निगम देहरादून के निर्देशों के तहत यह जांच पांच साल में एक बार की जाती है। इसमें रबर/प्लास्टिक पाइप व गैस उपकरणों की सुरक्षा जांच होगी। इंडेन ऑयल कॉर्पोरेशन की ओर से सामान्य उपभोक्ताओं के लिए 236 रुपये जीएसटी सहित और उज्जवला योजना के उपभोक्ताओं के लिए 59 रुपये शुल्क तय किया गया है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी, थानाध्यक्ष व खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सूचना भेज दी गई है। कंपनी के प्रतिनिधि पहचानपत्र दिखाकर ही जांच करेंगे। संवाद