फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Gayatri Pariwar's event to be held in Delhi.

Haridwar News: दिल्ली में 31 अक्तूबर से 2 नवंबर तक होगा गायत्री परिवार का समारोह

Sun, 23 Aug 2026 07:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
Gayatri Pariwar's event to be held in Delhi.
फोटो :माता भगवती देवी शर्मा जन्मशताब्दी समारोह के दूसरे चरण की घोषणा
विज्ञापन

देश भर से गायत्री परिवार के कार्यकर्ता जुटेंगे इंदिरा गांधी स्टेडियम में
डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने मैं गायत्री परिवार हूं डॉक्यूमेंट्री का किया विमोचन
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। अखिल विश्व गायत्री परिवार की संस्थापिका माता भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में आयोजित द्वितीय चरण के समारोह का आयोजन दिल्ली में हो रहा है। यह तीन दिवसीय आयोजन 31 अक्तूबर से 2 नवंबर तक इंदिरा गांधी स्टेडियम में संपन्न होगा, जिसमें देश भर से गायत्री परिवार के कार्यकर्ता, समन्वयक और प्रज्ञा संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
समारोह को लेकर गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में आयोजित एक वर्चुअल बैठक के दौरान, जन्मशताब्दी समारोह के दलनायक डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने इस महत्वपूर्ण आयोजन की घोषणा की। इस बैठक में देशभर के चयनित कार्यकर्ताओं के साथ-साथ प्रज्ञा संस्थानों के समन्वयक, जोन एवं उपजोन के समन्वयक भी जुड़े। समारोह की रूपरेखा, विभिन्न व्यवस्थाओं और कार्यकर्ताओं की सहभागिता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि जन्मशताब्दी वर्ष संकल्प और साधना को कर्म में बदलने का सौभाग्य लेकर आया है। उन्होंने युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य और माता भगवती देवी शर्मा की तप-साधना से गायत्री परिवार को मिली दिशा को आगे बढ़ाने की सामूहिक जिम्मेदारी पर बल दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में होने वाला यह आयोजन न केवल पिछले संकल्पों की समीक्षा का अवसर होगा, बल्कि आगामी वर्षों की कार्ययोजना के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह का मुख्य उद्देश्य जन्मशताब्दी वर्ष के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाना है। इसमें दुर्व्यसन मुक्ति और माता स्मृति उपवन जैसे महत्वपूर्ण संकल्पों को शामिल किया गया है। डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि समारोह में युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य एवं माता भगवती देवी शर्मा के विचारों को व्यापक रूप से प्रसारित किया जाएगा। साथ ही, उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर समाज निर्माण का संकल्प भी प्रमुखता से दोहराया जाएगा। इस अवसर पर, दलनायक डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने मैं गायत्री परिवार हूं नामक डॉक्यूमेंट्री का विमोचन भी किया। उन्होंने कहा कि यह डाक्यूमेंट्री संस्था के कार्यों और उसके सदस्यों की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed