फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Haridwar kumbh 2027 solar lighting and footpath work to be upgraded from singh dwar to darshanand dwar

हरिद्वार कुंभ 2027: सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते

Tue, 06 Oct 2026 01:17 PM IST
Renu Saklani कृष्णकांत मणि त्रिपाठी, माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार
कृष्णकांत मणि त्रिपाठी, माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार Published by: Renu Saklani Updated Tue, 06 Oct 2026 01:17 PM IST
सार
Register For Event

कुंभ मेले से पहले हरिद्वार के प्रमुख मार्गों को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिहाज से बेहतर बनाने की तैयारी तेज हो गई है। दूसरे चरण में फुटपाथ के साथ सौर पथ प्रकाश की व्यवस्था होगी, जिसके लिए 1.16 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत है।

विज्ञापन
Haridwar kumbh 2027 solar lighting and footpath work to be upgraded from singh dwar to darshanand dwar
हरिद्वार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के क्रम मेंं शहर के मार्ग सुधारीकरण कार्य को लेकर दूसरे चरण में फुटपाथ निर्माण के साथ पथ प्रकाश की व्यवस्था अब सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक की जाएगी। फिलहाल, पहले चरण में देवपुरा से लेकर चंद्राचार्य चौक तक का मार्ग निर्माण कार्य अभी पूरा किया जा रहा है। इसी तर्ज पर धर्मनगरी के प्रवेश द्वार माने जाने वाले प्रमुख क्षेत्रों में सौर प्रकाश स्थापित किए जाएंगे। इससे ऑल-इन-वन और अर्ध-एकीकृत व्यवस्था दोनों शामिल हो सकेगा।

विज्ञापन

परियोजना के तहत मां चंडी देवी बाजार क्षेत्र के पाथवे नंबर एक में भी प्रकाश व्यवस्था की जाएगी। मां मनसा देवी बाजार क्षेत्र में भी सौर प्रकाश लगाए जाएंगे। यह कार्य कुंभ मेला 2027 की तैयारियों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। सौर प्रकाश की आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग का कार्य किया जा रहा है। इस परियोजना का उद्देश्य श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधा प्रदान करना है।

विज्ञापन

मेला प्रशासन का मानना है कि सुरक्षा और सुविधा के लिए पर्याप्त रोशनी आवश्यक है। सौर ऊर्जा का उपयोग पर्यावरण के अनुकूल समाधान प्रदान करेगा। यह ऊर्जा दक्षता को भी बढ़ावा देगा। परियोजना को 17 नवंबर 2026 तक पूरी करने के लक्ष्य के साथ कार्य किया जा रहा है। सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक के मुख्य मार्ग पर फिलहाल मौजूदा समय में राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगे पथ प्रकाश से रोशनी मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढे़ं...उत्तराखंड कांग्रेस:  अपनों के संग सफर पर निकले पूर्व सीएम हरीश रावत, यात्रा पूरी करने के बाद जाएंगे दिल्ली

कुंभ मेला 2027 के लिए हरिद्वार में बड़े पैमाने पर तैयारियां चल रही हैं। यह सौर प्रकाश परियोजना इन्हीं तैयारियों का एक अभिन्न अंग है। इसका लक्ष्य मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण देना है। पर्यावरण के प्रति जागरूकता को देखते हुए सौर ऊर्जा का चयन किया गया है। यह पहल हरिद्वार को एक स्वच्छ और हरित शहर के रूप में भी बढ़ावा देगी।  -सोनिका, मेलाधिकारी कुंभ मेला हरिद्वार
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed