फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Man arrested for assault and threatening with a pistol

Haridwar News: मारपीट कर पिस्तौल दिखाकर धमकाने वाला गिरफ्तार

Fri, 21 Aug 2026 07:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
Man arrested for assault and threatening with a pistol
कनखल कोतवाली क्षेत्र का मामला, देसी पिस्तौल बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। कनखल पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर मारपीट के दौरान पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। मामले में आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई है। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, हनुमानगढ़ी निवासी सचिन पाल ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि उनके छोटे भाई रोहित पाल को 19 अगस्त की संदेशनगर स्थित परमधाम आश्रम के पास रुद्रांश, सिद्धांत और एक अन्य युवक ने रोककर बाइक की चाबी निकालने के बाद मारपीट की थी। रोहित को रुद्रांश के घर ले जाकर दोबारा मारपीट की। आरोप था कि पिस्तौल दिखाकर रोहित और परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपियों ने खुद को पिल्ला गैंग का सदस्य बताते हुए भी धमकाया था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस टीम को सूचना मिली कि आरोपी बैरागी कैंप क्षेत्र में गंगा किनारे मौजूद है। इस पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी रुद्रांश प्रजापति निवासी शेखुपुरा कुम्हारगढ़ा को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल बरामद हुई। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed