{"_id":"6a8ae132910ec60fd00fc50f","slug":"mustard-oil-prices-have-risen-haridwar-news-c-35-1-hrd1009-153036-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: सरसों तेल के दाम बढ़े, त्योहारों पर मिठाइयां-पकवान होंगे महंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: सरसों तेल के दाम बढ़े, त्योहारों पर मिठाइयां-पकवान होंगे महंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पांच दिन में 300 रुपये महंगा हुआ तेल का टीन, 200 रुपये किलो बिक रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
पथरी। चीनी के दाम बढ़ने के बाद अब सरसों के तेल की कीमतों में भी उछाल आया है। इससे लोगों को खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों के कारण महंगाई की और मार झेलनी पड़ेगी। चीनी से तैयार होने वाली मिठाइयों और तेल में बनने वाले पकवान जैसे पकौड़ी, समोसे और ब्रेड पकौड़े के दाम भी बढ़ने की आशंका है।
व्यापारी सुंदर लाल और अजय अग्रवाल का कहना है कि पांच दिन पहले सरसों के तेल का टीन 2200 से 2300 रुपये के बीच बिक रहा था। अब इसके दाम बढ़कर 2500 रुपये प्रति टीन हो गए हैं। फुटकर में सरसों का तेल 200 रुपये किलो बिक रहा है। अचानक दाम बढ़ने से मिठाइयां और पकवान भी महंगे होंगे।
आने वाले दिनों में रक्षाबंधन, भैया दूज और कृष्ण जन्माष्टमी जैसे त्योहार हैं। इन त्योहारों पर मिठाई और पकवान की अधिक मांग रहती है। ऐसे में लोगों को मिठाई और पकवान महंगे दामों पर खरीदने पड़ेंगे, जिससे उनकी जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।