{"_id":"6ab7f28d91bbbcd41b04bb0d","slug":"fool-proof-plan-in-the-election-battle-in-mbpg-haldwani-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ चुनाव: एमबीपीजी में चुनावी रण में फूल प्रूफ प्लान, पुलिस का पहरा; चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी की पैनी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ चुनाव: एमबीपीजी में चुनावी रण में फूल प्रूफ प्लान, पुलिस का पहरा; चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी की पैनी नजर
Sat, 26 Sep 2026 09:58 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
Published by: Heera
Updated Sat, 26 Sep 2026 09:58 PM IST
कुमाऊं के सबसे बड़े एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर रणनीति फाइनल हो गई है। प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी ने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए कॉलेज प्रशासन ने चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कुमाऊं के सबसे बड़े एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर रणनीति फाइनल हो गई है। प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी ने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए कॉलेज प्रशासन ने चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कॉलेज परिसर में करीब 18 बूथ बनाए जाएंगे। हर बूथ पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जाएगी। पूरे महाविद्यालय परिसर में सीसीटीवी कैमरों का जाल बिछा रहेगा। पूरे कॉलेज में 65 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मतगणना लाल बहादुर शास्त्री सभागार में होगी, जहां पहले से ही सीसीटीवी कैमरे तैनात हैं।
विज्ञापन
सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस का पूरा बंदोबस्त रहेगा। कॉलेज के मुख्य द्वार से लेकर बूथ तक पुलिस के जवान और प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य तैनात रहेंगे। बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी। अनधिकृत प्रवेश वर्जित होगा।
विज्ञापन